मंगलवार, 30 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. आईपीएल 2009
  4. »
  5. समाचार
Written By WD

चेन्नई सुपर किंग्स 7 विकेट से विजयी

चेन्नई सुपर किंग्स 7 विकेट से विजयी -
इंडियन प्रीमियर लीग के 47वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हरा दिया। मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए निर्धारित 20 ओवरों में 148 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे उसने 3 विकेट के नुकसान पर 5 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। मैथ्यू हैडन 60 रन बनाकर और कप्तान महेंद्रसिंह धोनी 23 रन बनाकर नाबाद रहे।

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मुंबई की शुरुआत खराब रही और सलामी बल्लेबाज ड्वान ब्रावो (5) जल्द ही पैवेलियन लौट गए। सनथ जयसूर्या (30), जेपी ड्यूमिनी (62) और अभिषेक नायर (नाबाद 33) की उल्लेखनीय पारियों की मदद से मुंबई इंडियंस 20 ओवरों में 5 विकेट पर 147 रन बना पाई।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सुरेश रैना, त्यागी और एबी मोर्कल ने एक-एक विकेट लिया।