शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
  6. सबसे धनी आयरिश भारतीय मूल का
Written By भाषा
Last Modified: लंदन , गुरुवार, 1 अप्रैल 2010 (15:30 IST)

सबसे धनी आयरिश भारतीय मूल का

Pullonji mistri most rich Irish | सबसे धनी आयरिश भारतीय मूल का
भारतीय मूल के व्यवसायी पल्लोनजी मिस्त्री 3.9 अरब पौंड की संपत्ति के साथ आयरलैंड के सबसे धनी व्यक्ति बन गए हैं।

मिस्त्री को अपनी आयरलैंड निवासी पत्नी के जरिए वर्ष 2003 में यहाँ की नागरिकता मिली थी।

मिस्त्री रियल एस्टेट, कार, भारी उद्योग, चाय के कारोबार से जुड़े हुए हैं तथा ताजमहल होटल में भी उनकी आंशिक हिस्सेदारी है।

गौरतलब है कि उनकी भारत की सबसे बड़ी निजी कंपनी समूह टाटा सन्स में भी कथित तौर पर 18.4 फीसदी हिस्सेदारी है। (भाषा)