शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
  6. मुशर्रफ ने कांग्रेस को अपने विचार बताए
Written By भाषा

मुशर्रफ ने कांग्रेस को अपने विचार बताए

Pervej Musharraf Congress | मुशर्रफ ने कांग्रेस को अपने विचार बताए
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने सांसदों के एक समूह को अफगान-पाक रणनीति पर अपने विचार बताए। मुशर्रफ इलाके में स्थायित्व लाने के लिए रणनीति पर बात कर रहे थे।

कांग्रेस के सदस्य स्टीव बायर ने कहा मुशर्रफ ने इलाके में स्थायित्व लाने के लिए अपनी दृष्टि से हमें अवगत कराया। उन्होंने पाकिस्तान और अफगानिस्तान की रणनीति पर बात की।

मुशर्रफ को मंगलवार को पाकिस्तान-अफगानिस्तान की वर्तमान स्थिति पर बात करने के लिए कैपिटल हिल बुलाया गया था। बायर ने कहा मुशर्रफ के विचार हमारे लिए बहुत अहम साबित होंगे।