शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा

भूकंप ने ली 75 की‍ जान

न्यूजीलैंड में आपातकाल की घोषणा

भूकंप ने ली 75 की‍ जान -
न्यूजीलैंड में आए भीषण भूकंप के बाद प्रधानमंत्री जॉन की ने देश में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी है। देश के दूसरे सबसे बड़े शहर क्राइस्टचर्च में आए इस भूकंप में अब तक 75 लोगों की मौत हो चुकी है।

मीडिया की खबरों में कहा गया है कि अब तक 55 शवों की पहचान हो चुकी है और 20 शव अब भी अज्ञात हैं। लगभग 300 लोग अब भी लापता हैं।

पुलिस अधीक्षक रसेल गिब्सन ने बताया कि सड़कों पर अभी भी शव बिखरे हुए हैं, कारों में फंसे हुए हैं और मलबों में दब गए हैं। हमारा ध्यान अब जीवित लोगों की ओर है।

गिब्सन ने कहा कि अभी लगभग 100 के आस-पास और लोग फंसे हो सकते हैं और मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।

उन्होंने बताया कि बचावकर्ताओं ने रात भर में मलबे से 20 से 30 लोगों को जीवित बाहर निकाला। भूकंप के बाद से अब तक मलबे से 120 लोगों को जीवित निकाला जा चुका है। (भाषा)