शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: मेलबोर्न , बुधवार, 5 जून 2013 (16:27 IST)

भारत एवं ऑस्ट्रेलिया में रक्षा संबंधी करार

भारत एवं ऑस्ट्रेलिया में रक्षा संबंधी करार -
FILE
मेलबोर्न। समुद्री सुरक्षा और नौवहन की स्वतंत्रता को एशिया-प्रशांत और हिंद महासागरीय क्षेत्रों के विकास एवं समृद्धि के लिए जरूरी मानते हुए भारत और ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को आपसी रक्षा संबंधों को आधार देने का फैसला किया। दोनों देशों का यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब समुद्रों में चीन के हाव-भावों ने चिंताएं पैदा कर रखी हैं।

अपनी ऐतिहासिक ऑस्ट्रेलिया यात्रा पर रक्षा मंत्री एके एंटनी ने कैनबरा में अपने समकक्ष स्टीफन स्मिथ से मुलाकात की। वहां उन्होंने समुद्री सुरक्षा और रक्षा संबंधों समेत साझे रणनीतिक व सुरक्षा हितों पर बात की।

वार्ता के बाद ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विचारों के साथ-साथ रक्षा सहयोग और दोनों पक्षों के बीच आदान-प्रदान से जुड़े विचारों पर चर्चा की। एंटनी ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पर जाने वाले पहले भारतीय रक्षामंत्री हैं।

एंटनी ने मंगलवार को पर्थ में स्मिथ से मुलाकात की। दोनों ने वार्ता के लिए साथ में कैनबरा की उड़ान भरी।

संयुक्त बयान में कहा गया कि दोनों पक्षों ने माना कि अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप समुद्री सुरक्षा और नौपरिवहन में स्वतंत्रता एशिया-प्रशांत और हिंद महासागरीय क्षेत्रों के विकास व समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण है। (भाषा)