• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: लाहौर , रविवार, 4 मार्च 2012 (22:44 IST)

बेटे ने शादी की, मां को निर्वस्त्र घुमाया!

पाकिस्तानी पंजाब में कबीलाई करतूत

पाकिस्तान
पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के एक गांव में 35 से ज्यादा लोगों ने यह आरोप लगाकर एक महिला को निर्वस्त्र घुमाया कि उसके बेटे ने एक लड़की से जबरदस्ती शादी कर ली है।

पुलिस में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार गोपांग कबीले के करीब 35 लोगों ने मुजफ्फरगढ़ जिले के खुनदइ गांव में मंजूरन माई के घर पर शनिवार को हमला किया और महिला तथा उसकी बहू अजरा को अपने साथ ले गए।

प्राथमिकी के अनुसार भीड़ ने माई के परिजन को पीटा और उसके घर में तोड़फोड़ की। प्राथमिकी में बताया गया है कि बाद में उन्होंने गांव की गलियों में माई को निर्वस्त्र घुमाया। माई के पति महमूद बख्श ने बताया उसके बेटे नादिर ने गोपांग कबीले की अजरा से दूसरी शादी की थी। महमूद दाहा कबीले का है। दाहा और गोपांग कबीले के बीच नहीं पटती है। (भाषा)