शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: नैरोबी (भाषा) , शनिवार, 31 जनवरी 2009 (22:29 IST)

ओबामा का सौतेला भाई नशे का सौदागर

ओबामा का सौतेला भाई नशे का सौदागर -
केन्याई पुलिस ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के सौतेले भाई को मारिजुआना रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

क्षेत्रीय पुलिस प्रमुख जोशुआ ओमोकुलोगोलो ने कहा कि जॉर्ज ओबामा को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। उसे राजधानी की हुरुमा पुलिस चौकी पर रखा गया है।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने उसके पास से मारिजुआना बरामद की। जॉर्ज ओबामा और बराक ओबामा एक ही पिता की संतानें हैं, पर वे एक-दूसरे को नहीं जानते हैं।