शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: तोक्यो (भाषा) , गुरुवार, 5 फ़रवरी 2009 (21:48 IST)

अमेरिकी युद्धपोत का जापान में विरोध

अमेरिकी युद्धपोत का जापान में विरोध -
अमेरिका के परमाणु हमले का शिकार हुए नागासाकी में गुरुवार को एक अमेरिकी युद्धपोत के पहुँचने पर भारी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। स्थानीय नेताओं ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि यह दौरा सही भावना का प्रदर्शन नहीं करता।

तोक्यो के निकट योकोसुका में तैनात युद्धपोत यूएसएस ब्लू रिज जापान और अमेरिका के बीच मैत्री बढ़ाने के कदम के तौर पर नागासाकी के लिए रवाना हुआ था।

परमाणु युद्ध में जीवित बचे लोगों सहित सैकड़ों निवासियों ने दक्षिण पश्चिमी शहर में 19600 टन वजनी युद्धपोत के पहुँचने पर नारे लगाए।

नागासाकी शहर के एक अधिकारी ओसामु योशितोमी ने कहा हम नहीं चाहते कि इस बंदरगाह पर अमेरिका का ध्वज फहराया जाए और यह भावना तब तक बरकरार रहेगी, जब तक अमेरिका परमाणु हथियारों का खात्मा करने की नीति पर अमल नहीं करता।