शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा

अपहृत पाकिस्तानी सैनिकों की हत्या

अपहृत पाकिस्तानी सैनिकों की हत्या -
पाकिस्तानी तालिबान ने उन 14 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों की हत्या कर दी जिनका अफगानिस्तान की सीमा के पास कबीलाई इलाके में अपहरण कर लिया गया था।

सहायक प्रशासनिक अधिकारी ररूल खान ने कहा कि तालिबान ने शनिवार को मोहम्मद एजेंसी में गोलीबारी के बाद इन सुरक्षाकर्मियों का अपहरण कर लिया था।

खान ने कहा कि स्थानीय लोगों को उमर बाँदा और आएशा कुरूना की पहाड़ी इलाके में सुरक्षाकर्मियों के गोलियों से छलनी शव मिले। सुरक्षा बलों को शव प्राप्त हो गए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि सुरक्षा बलों ने इस हत्या के जिम्मेदार लोगों को पकड़ने के लिए जबर्दस्त अभियान शुरू किया है। सेना ने इस क्षेत्र में जाने वाले सभी रास्तों को अवरुद्ध कर दिया है और आतंकवादियों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है।