• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
  6. टाइम की सूची में बिंदेश्वरी पाठक
Written By भाषा

टाइम की सूची में बिंदेश्वरी पाठक

बिंदेश्वरी पाठक
सामाजिक कार्यकर्ता एवं सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वरी पाठक को 2009 के लिए 'पर्यावरण के हीरो' की सूची में शामिल किया गया है। यह सूची टाइम पत्रिका ने तैयार की है।

टाइम की इस सूची में पाठक के अलावा भारतीय मूल के वृत्तचित्र निर्माता माइक एच. पांडेय, अभिनेत्री कैमरान डायज, अफगानिस्तान के प्रिंस मुस्तफा जहेर भी शामिल हैं।

पाठक को वैज्ञानिक एवं अनूठे काम करने वाले लोगों के वर्ग के तहत सूची में शामिल किया गया है, जबकि पांडेय को बतौर नेता एवं दूरदर्शी व्यक्ति के तौर पर सूची में जगह मिली है।