• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. हॉलीवुड से
Written By भाषा

रोमांस से वॉटसन को हिचक

रोमांस से वॉटसन को हिचक -
हॉलीवुड अदाकारा एमा वॉटसन को ‘हैरी पॉटर’ सीरिज की नई फिल्म में अपने साथी कलाकार डेनियल रेडक्लिफ और रूपर्ट ग्रिंट के साथ रोमांटिक सीन करने में हिचक हुई।

एमा का कहना है कि जब उन्हें अपने साथी कलाकारों को चूमने को कहा गया तो उनके दाँत किटकिटाने लगे। वे कहती हैं कि डेनियल और रूपर्ट को चूमना बहुत मुश्किल था। अपने संबंधों को भूलकर और उस किरदार में समाना निश्चय ही मुश्किल था। इसके लिए ढेर सारा प्रोफेशनलिज्म चाहिए था।

अगले महीने सिनेमाघरों में आने वाली हैरी पॉटर की इस फिल्म में वॉटसन के कई रोमांटिक सीन हैं।(भाषा)