sundarkand

बाइडन के बाद स्टार्मर से मिले पीएम मोदी, नवाचार और प्रौद्योगिकी पर हुई बात

Updated: मंगलवार, 19 नवंबर 2024 (18:45 IST)
PM Modi in G20 summit : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन से इतर अपने ब्रिटिश समकक्ष केअर स्टार्मर से मंगलवार को मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हरित ऊर्जा, सुरक्षा, नवाचार और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करने की इच्छा व्यक्त की।
 
मोदी ने स्टार्मर के साथ अपनी बैठक के बारे में सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'रियो डी जेनेरियो में प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर के साथ अत्यंत सार्थक बैठक हुई। भारत के लिए ब्रिटेन के साथ व्यापक रणनीतिक साझेदारी प्राथमिकता है। आने वाले वर्षों में हम प्रौद्योगिकी, हरित ऊर्जा, सुरक्षा, नवाचार और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करने के इच्छुक हैं। हम व्यापार के साथ-साथ सांस्कृतिक संबंधों को भी मजबूत करना चाहते हैं।
 
मोदी नाइजीरिया की दो दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद रविवार को रियो डी जेनेरियो पहुंचे। उन्होंने शिखर सम्मेलन से इतर इटली, इंडोनेशिया, नॉर्वे और पुर्तगाल सहित कई देशों के नेताओं से मुलाकात की।
 
उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से भी मुलाकात की और अंतरिक्ष, ऊर्जा तथा एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करने के तरीकों पर चर्चा की।
 
मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात की और उनसे संक्षिप्त बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई, इसका तुरंत पता नहीं चल पाया है। उन्होंने सोमवार को शिखर सम्मेलन के दौरान ब्राजील, सिंगापुर और स्पेन के नेताओं के साथ भी बातचीत की। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

दिल्ली-NCR में CNG फिर हुई महंगी, 3.89 रुपये प्रति किलो बढ़े दाम; जानें नई कीमत

Top News 29 August: नेपाल में जलप्रलय से 579 मौतें, दिल्ली-NCR में CNG महंगी; मुंबई में महंगा होगा दूध

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

अगला लेख