मंगलवार, 4 फ़रवरी 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

कलाकार बने टेलेंट

कलाकार बने टेलेंट -
बॉलीवुड ने हमेशा समाज और अपने दर्शकों को नए-नए शब्द दिए हैं। फिल्म इण्डस्ट्री धीरे-धीरे कॉरपोरेट में बदलती जा रही है।

पहले एक्टर या एक्ट्रेस हुआ करते थे। आजादी के थोड़े बाद उन्होंने स्टार और सुपरस्टार का दर्जा हासिल कर लिया। अब इन दिनों सितारों को टेलेंट कहा जाने लगा है। चैनलों को प्रोजेक्ट के रूप में जाना जाता है।

साँग या डाँस, आयटम-नम्बर बन गए हैं। कुल मिलाकर सिनेमा एक प्रोडक्ट हो गया है- साबुन या शेम्पू की तरह। हर बार नए नाम से बेचे जाओ। मार्केटिंग का फण्डा भी यही है- जो दिखता है, सो बिकता है।