• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. युवा
  4. »
  5. आलेख
Written By ND

उत्तर कोरिया की यात्रा

मस्ट रीड

मस्ट रीड
ND
एडम जॉनसन का उपन्यास 'द आरफन मास्टर्स सन' उत्तर कोरिया की सैर पर ले जाता है। यह कहानी उत्तर कोरिया के शाशक किम जोंग इल के शासन काल के दौरान की समय से प्रेरित नज़र आती है। यह एक ऐसी जगह की दास्तान है जहां मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति के खिलाफ सोचना भी जेल और टार्चर कैम्प के दरवाज़े खोलने के लिए काफी है। एक ऐसा साम्राज्य जहाँ जनता भूख के मारे पेड़ की छाल तक खाने के लिए बेबस हो जाती है और कुछ लोग अपनी जेबें भरने में लगे रहते हैं।

मुख्य पात्र जन दो एक सैनिक, एक किडनेपर और कैदियों का निरीक्षण अफसर के रूप में उभरता है। जन दो के पिता एक अनाथालय चलाते हैं। जेल में उसे अपनी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण मिशन मिलता है। मिशन पूरा करने के लिए अब उसे अपनी हस्ती को ही मिटाना होगा, उसका मकसद क्या है, वह इसे कैसे इसे पूरा करेगा इसके लिए यह उपन्यास पढ़ें।