ganesh chaturthi
✕

डेरा, जुनैद, प्रद्युम्न हत्याकांड रहे 2017 की सुर्खियां

Updated: बुधवार, 20 दिसंबर 2017 (19:42 IST)
चंडीगढ़। गुरमीत राम रहीम, ट्रेन में 17 वर्षीय एक लड़के की पीट-पीटकर हत्या और 7 वर्षीय एक बच्चे की उसके स्कूल में हत्या...! ये कुछ ऐसे मामले हैं जिनके कारण हरियाणा इस वर्ष चर्चा में रहा।
 
हालांकि राज्य के हिस्से में उपलब्धियों के कुछ पल भी आए, जब मानुषी छिल्लर ने 'मिस वर्ल्ड' का ताज पहना और 29 वर्षीय सब इंस्पेक्टर अनिता कुंदु चीन की तरफ से माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
 
इसके अलावा स्थापना के स्वर्ण जयंती वर्ष पर लैंगिक अनुपात में सुधार भी राज्य के लिए खुशी की बात रही। 2011 में यह अनुपात जहां प्रति 1,000 पुरुषों पर 830 महिला का था, वहीं 2017 में यह बढ़कर प्रति 1,000 पुरुषों पर 937 महिलाओं पर पहुंच गया। कानून व्यवस्था, बिजली, किसान, रोजगार और शासन प्रणाली से जुड़े मुद्दों की कथित असफलता को लेकर कांग्रेस और मुख्य विपक्षी इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने मनोहर लाल खट्टर सरकार पर निशाना साधा।
 
हरियाणा में 2016 में जाट आरक्षण के मुद्दे पर हुई हिंसा में लोगों के मारे जाने और विनाश जैसा परिदृश्य 2017 में भी देखने को मिला। 2 महिला अनुयायियों के साथ बलात्कार के मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को अगस्त में दोषी ठहराए जाने के बाद बड़े पैमाने पर हिंसा और तोड़फोड़ की घटना देखने को मिली। मुख्य रूप से पंचकूला और सिरसा में भारी पैमाने पर हुई हिंसा और आगजनी के मामले में 41 लोग मारे गए और कई घायल हो गए। डेरा प्रमुख इस समय रोहतक के जेल में बंद है और उसे 20 साल जेल की सजा सुनाई गई है।
 
जून के महीने में जुनैद खान की एक ट्रेन में पीट-पीटकर हत्या की घटना से देश स्तब्ध रह गया। यह घटना उस वक्त हुई था, जब वह दिल्ली से मथुरा जाने के लिए एक ट्रेन में सवार हुआ था। एक अन्य दुखद घटना में 8 सितंबर को गुडगांव के दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र प्रद्युम्न ठाकुर की स्कूल के शौचालय में गला रेतकर हत्या कर की गई। इस घटना ने लोगों को हिलाकर रख दिया।
 
साल के अंत में गुडगांव के फोर्टिस अस्पताल में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया जिसमें डेंगू से जान गंवाने वाली 7 वर्षीय बच्ची के माता-पिता को अस्पताल ने 16 लाख रुपए का भुगतान करने को कहा गया। जनसामान्य से जुड़े इस मामले ने खूब तूल पकड़ा और हरियाणा सरकार को इसमें दखल देना पड़ा। सरकार के पैनल ने कहा कि इसमें कई अनियमितताएं हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इसे मौत नहीं बल्कि हत्या का मामला करार दिया।
 
मई और दिसंबर के महीने में राज्य में बलात्कार और हत्या के 2 जघन्य मामले सामने आए। यह घटना 23 वर्षीय एक महिला के साथ सोनीपत और 6 वर्षीय एक लड़की के साथ हिसार के उकलाना में घटी। विपक्ष ने कानून और व्यवस्था और अन्य मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा और रणदीप सिंह सुरजेवाला, किरण चौधरी, अशोक तंवर और अभय सिंह चौटाला जैसे नेताओं ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। अगस्त महीने में हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास पर राज्य के एक वरिष्ठ आईएस अधिकारी की बेटी का पीछा करने का भी आरोप लगा।
 
हालांकि दूसरी तरफ राज्य से कुछ सकारात्मक खबरें भी सामने आईं। हरियाणा कैरोसिन मुक्त राज्य बना। ग्रामीण हरियाणा को जून में खुले में शौचमुक्त घोषित कर दिया गया, साथ ही राज्य की भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार और अनाजों की धांधली पर नजर रखने के लिए ऑनलाइन सार्वजनिक वितरण प्रणाली की शुरुआत की है। (भाषा)

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख