ramcharitmanas

मेट्रो के नक्शे पर आया हैदराबाद, इवांका ट्रंप ने बटोरी सुर्खियां

Updated: गुरुवार, 28 दिसंबर 2017 (16:38 IST)
हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद ने इस साल जहां एक ओर भारत के मेट्रो ट्रेन के नक्शे पर अपना नाम दर्ज कराया वहीं दूसरी ओर शहर में आयोजित हुए हाईप्रोफाइल सम्मेलन ने भी खूब सुर्खियां बटोरी जिसमें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और सलाहकार इवांका ट्रंप शामिल हुई थीं।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मियांपुर और नागोले के बीच 28 नवंबर को मेट्रो रेल परियोजना की 30 किलोमीटर लंबी लाइन का उद्घाटन किया, जो ट्रैफिक की समस्या से जूझ रहे इस शहर के लिए बड़ी राहतभरी बात रही। एलएंडटी मेट्रो रेल, हैदराबाद के अनुसार 4 कॉरिडोरों की करीब 72 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली यह मेट्रो के क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी सार्वजनिक-निजी साझेदारी परियोजना है।

इसी दिन मोदी ने वैश्विक उद्यमिता सम्मेलन (जीईएस) के 8वें संस्करण का भी उद्घाटन किया, जिसका आयोजन नीति आयोग और अमेरिकी सरकार ने संयुक्त रूप से किया। दक्षिण एशिया में इस तरह के पहले सम्मेलन को मोदी और इवांका ने संबोधित किया। आंध्रप्रदेश के पुनर्गठन के बाद राज्य ने इस साल पहली बार विश्व तेलुगु सम्मेलन भी आयोजित किया। इस साल प्रख्यात तेलुगु साहित्यकार, गीतकार और ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित सी. नारायण रेड्डी का निधन भी हुआ।

राजनीति के नजरिए से टीआरएस सरकार के लिए यह साल अच्छा रहा जिसने सामाजिक सुरक्षा पेंशनों जैसी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने और कलेश्वरम लिफ्ट सिंचाई जैसी अपनी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित किया। सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम तेदेपा के मुखर नेता ए. रेवांथ रेड्डी का कांग्रेस में शामिल होना रहा। विधायक और तेदेपा की तेलंगाना इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष के कांग्रेस में शामिल होने से मुख्य विपक्षी दल को बल मिलने की संभावना है, जो फिलहाल राज्य में कमजोर स्थिति में है।

विपक्षी दल भाजपा भी तेलंगाना में अपनी जड़ें मजबूत करने की कोशिश कर रही है और पार्टी प्रमुख अमित शाह ने इस योजना के तहत मई में राज्य का 4 दिवसीय दौरा किया। इस वर्ष तेलंगाना विधानसभा ने शिक्षण संस्थानों और राज्य सेवाओं में मुस्लिमों और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षण क्रमश: 12 फीसदी और 10 फीसदी बढ़ाने संबंधी विधेयक पारित किया। दिसंबर के आखिरी सप्ताह में शीर्ष माओवादी नेता गिनुगु नरसिम्हा रेड्डी उर्फ जमपन्ना ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख