sundarkand
✕

अनुष्का का टि्वटर 'गोल्डन ट्वीट ऑफ द ईयर'

Updated: मंगलवार, 26 दिसंबर 2017 (19:34 IST)
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की शादी इस साल सबसे चर्चित कार्यक्रम रही और अभिनेत्री द्वारा भारतीय क्रिकेट कप्तान से शादी का ऐलान करने वाला ट्वीट 'गोल्डन ट्वीट ऑफ द ईयर' बन गया है।
 
 
माइक्रोब्लॉगिंग साइट की ओर से जारी बयान के मुताबिक, अनुष्का का ट्वीट इस साल सबसे ज्यादा बार रीट्वीट किया गया था। उनके इस ट्वीट के साथ शादी की तस्वीर भी थी। उन्होंने लिखा था कि आज हमने एक-दूसरे से हमेशा साथ रहने और प्यार करने का वादा किया है। हम इस बात को आप सभी के साथ साझा कर बहुत खुशी महसूस कर रहे हैं। हमारे परिवार और चाहने वालों के प्यार और दुआओं ने इस दिन को और खास बना दिया है। हमारी इस यात्रा में हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद।’’ विराट ने इसी पोस्ट से अपनी शादी की पुष्टि की थी, लेकिन उन्होंने दूसरी तस्वीर साझा की थी।
 
 
टि्वटर पर इस साल पुरुष हस्तियों में सबसे ज्यादा सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान के बारे में बात की गई। इस सूची में अमिताभ बच्चन, संगीतकार एआर रहमान, अक्षय कुमार और वरुण धवन भी शामिल हैं। दीपिका पाडुकोण टि्वटर पर सबसे ज्यादा बात करने वाली महिला अभिनेत्रियों की सूची में शीर्ष पर हैं। उनकी फिल्म ‘पद्मावती’ विवादों में आ गई है और रिलीज नहीं हो पाई है।
 
 
इस सूची में आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा, श्रद्धा कपूर और भूमि पेडणेकर भी शामिल हैं। शाहरुख की ‘रईस’ भले ही बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी सफलता हासिल नहीं कर पाई हो, मगर उनकी फिल्म के बारे में टि्वटर पर सबसे ज्यादा बात की गई है।
 
अक्षय की हिट फिल्म ‘टॉयलेट : एक प्रेम कथा’, रोहित शेट्टी की ‘गोलमाल एगेन’ और रणबीर कपूर की ‘जग्गा जासूस’ उन शीर्ष 10 फिल्मों में शामिल हैं, जिन पर सबसे ज्यादा बात की गई है। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म ‘पद्मावती’ इस सूची में चौथे स्थान पर है।
(भाषा)

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

Uttarakhand Road Project: सीएम CM ने शिवराजसिंह चौहान से की मुलाकात, उत्तराखंड में ग्रामीण सड़कों को मिलेगी रफ्तार, ₹2,708 करोड़ के कार्यों को मंजूरी की तैयारी

Retail Inflation 5.54% पर पहुंची, प्याज, लहसुन से लेकर होटल में खाने तक, आम आदमी के बजट पर कितना असर?

JNU में यौन उत्पीड़न पर सियासी घमासान, कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन

Anurag Thakur on Rahul Gandhi: 'देश को शोर नहीं सच चाहिए', नेता प्रतिपक्ष पर BJP ने क्या लगाए आरोप

Haridwar Kumbh 2027: हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारी तेज, CM धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और खास गीत

अगला लेख