Daily Horoscope
✕

Independence Day 2024: 26 जनवरी को मनाया जाता था स्वतंत्रता दिवस! जानिए क्या है पूरी कहानी

15 अगस्त नहीं इस दिन मनाया जाता था भारत का स्वतंत्रता दिवस

Written By WD Feature Desk
Updated: गुरुवार, 1 अगस्त 2024 (14:18 IST)
Independence Day 2024
Independence Day 2024 : देश को आजादी 15 अगस्त, 1947 को मिली, और इस दिन को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। लेकिन इतिहास के पन्ने पलटेंगे तो पता चलेगा कि शुरुआती दौर में 26 जनवरी को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता था। इस कहानी को समझने के लिए हमें लगभग 9 दशक पीछे जाना होगा। ALSO READ: Raksha bandhan 2024: रक्षा बंधन के शुभ मुहूर्त और राखी मनाने का सही तरीका जानें
 
1930 में, 26 जनवरी को स्वतंत्रता दिवस मनाने की शुरुआत हुई। 1930 से अगले 17 सालों तक, 26 जनवरी को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता रहा। फिर, आजादी मिलने के बाद, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाने लगा। इसकी भी अपनी एक कहानी है।
 
पूरी कहानी:
31 दिसंबर, 1929 को रावी नदी के तट पर लाहौर अधिवेशन आयोजित किया गया। यह वो दौर था जब देश में स्वराज की मांग तेज हो रही थी। पंडित नेहरू की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की सभा में मांग उठी कि ब्रिटिश सरकार भारत को डोमिनिक स्टेट का दर्जा दे दे। सभा में शामिल लोगों ने एक स्वर में इस मांग का समर्थन किया और शपथ ली कि हर साल 26 जनवरी को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इस घोषणा का सीधा असर स्वतंत्रता संग्राम और सेनानियों के मन पर पड़ा। देश में चेतना जागृत हुई, और स्वतंत्रता संग्राम ने रफ्तार पकड़ी, जिसका असर कई सालों तक देखा गया।
 
इस तरह, आंदोलन और तेज होने लगा। पूरे जोश के साथ हर साल 26 जनवरी को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाने लगा। कहा गया कि यह सिलसिला तब तक चलता रहेगा, जब तक देश अंग्रेजों से आजाद नहीं हो जाता। इस तरह, 26 जनवरी प्रतीकात्मक रूप से स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।
क्यों हुआ बदलाव?
15 अगस्त 1947 को जब आजादी मिली तो स्वतंत्रता दिवस की अहमियत को बरकरार रखने का मुद्दा उठा। इसकी गरिमा को बरकरार रखने के लिए आजादी की तारीख को भी स्वतंत्रता दिवस की तारीख चुनने की योजना बनाई गई। 26 जनवरी 1950 में जब देश में संविधान को लागू किया गया तो इसे खास दिन मानते हुए गणतंत्र दिवस घोषित किया गया। तब से हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।
 
देश का संविधान बनाने में सभा के 389 सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी सदस्यों की विशेषज्ञता को संविधान में शामिल किया गया। जिसका अंतिम मसौदा डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान सभा में रखा। संविधान सभा का प्रारूप तय होने के बाद संविधान सभा के सभी सदस्यों ने इस पर अपने-अपने दस्तखत किए और इसे 26 जनवरी को लागू कर दिया गया। इस तरह यह एक ऐतिहासिक दिन बन गया।
 
संविधान के लिए भी एक खास दिन तय किया गया, जिसे संविधान दिवस और नेशनल लॉ डे के नाम से भी जाना गया। हालांकि संविधान दिवस की नींव साल 2015 में रखी गई। इसी साल 2015 को भारत सरकार ने गजट नोटिफ़िकेशन के ज़रिए 26 नवंबर की तारीख को संविधान दिवस के रूप में दर्ज की। इसी साल पहला संविधान दिवस मनाया गया, जिसे संवैधानिक मूल्यों के प्रति नागरिकों में सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के लिए मनाया गया।
अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
ALSO READ: 15 August Essay : 15 अगस्त /स्वतंत्रता दिवस पर रोचक हिन्दी निबंध
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर सुनवाई में कांग्रेस ने उठाए सवाल, 21 साल की देरी से लेकर दुकानों की सीलिंग तक पर जताई आपत्ति

अगला लेख