biodatamaker

यम हरिमुद्रा से दूर होगी कमजोरी

Updated: शनिवार, 23 फ़रवरी 2019 (17:11 IST)
मुद्राओं के अभ्यास से गंभीर से गंभीर रोग भी समाप्त हो सकता है। मुद्राओं से सभी तरह के रोग और शोक मिटकर जीवन में शांति मिलती है। हठयोग प्रदीपिका में 10 मुद्राओं का उल्लेख कर उनके अभ्यास पर जोर दिया गया है।
 
घेरंड ने 25 मुद्राओं एवं बंध का उपदेश दिया है और भी अनेक मुद्राओं का उल्लेख अन्य ग्रंथों में मिलता है।
 
 
आइए जानते अगले पन्ने पर यम हरि मुद्रा की विधि...

सर्व प्रधम आप अपने दोनों हाथों की सबसे छोटी अंगुली अर्थात कनिष्ठा को आपस में एक दूसरे के प्रथम पोर से मिला दें। इसी के साथ दोनों अंगूठे को भी आपस में मिला दें। अब तीन अंगुलियां बाकी रह जाएंगी- मध्‍यमा, तर्जनी और अनामिका। इन तीनों अंगुलियों को हथेली की ओर मोड़कर मुट्ठी जैसा बनाइए।

अंगुलियों की इस स्थिति को यम हरिमुद्रा कहते हैं।

अगले पन्ने पर जानिए हरि मुद्रा के लाभ...


हरि मुद्रा के नियमित अभ्यास से नाड़ियों को शक्ति मिलती है। इस मुद्रा के निरंतर अभ्यास से पेट के रोग जैसे- कब्ज, भूख ना लगना और जिगर की कमजोरी दूर होती है। इस मुद्रा से स्त्रियों के स्तनों के सारे रोगों में भी लाभ मिलता है।

कब करें यह मुद्रा जानिए अगले पन्ने पर...


यम हरिमुद्रा को प्रतिदिन 5 मिनट सुबह और 5 मिनट शाम को करें। आप इसके करने का समय बढ़ाकर 10 मिनट तक कर सकते हैं। प्रतिदिन कम से कम पांच मुद्राएं अपनी सुविधानुसार करनी चाहिए।

मुद्राओं से सभी रोगों में लाभ पाया जा सकता है यदि उनका योग शिक्षक से पूछकर नियमित अभ्यास किया जाए। मुद्राएं खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद साबित होती है जो योगासन करने में असमर्थ हैं ।
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

जन नेता कामरेड होमी एफ दाजी - शताब्दी पर जयजगत!

Teachers Day 2026: हर शिक्षक अपने विद्यार्थियों से कहना चाहता है ये 5 बातें, पढ़कर भावुक हो जाएंगे आप

Teachers Day 2026: दिल छू लेंगे ये 10 मोटिवेशनल कोट्स, अपने पसंदीदा टीचर को भेजकर बनाएँ उनका दिन खास

अगला लेख