Govardhan puja
✕

योग की भक्ति

भक्ति : योग का भजन

Updated: मंगलवार, 8 जुलाई 2014 (21:49 IST)
ND
योग में कहा गया है कि सुख या मोक्ष प्राप्त करने के लिए दो रास्ते हैं- संकल्प, ज्ञान और समर्पण। संकल्प का मार्ग कर्म योगियों और समर्पण का मार्ग भक्तों का। जिस मनुष्य का स्वभाव भावना या भक्ति में लीन होता है उसे भक्ति योग में रमना चाहिए।

भक्ति का भाव शरीर और मन-मस्तिष्क के कष्ट मिटा देता है। अधिकतर साधु-संत के मार्ग से ही मोक्ष को पहुँचे हैं। भक्ति का मार्ग बहुत ही सरल जान पड़ता है, लेकिन यह सबसे कठिन है और सबसे सरल भी।

*भक्त कौंन : मंदिर में जिन लोगों को आप देखते हैं उनमें से कितने भक्त होंगे यह शोध का विषय है। भगवान से कुछ माँगने वालों की ही संख्या वहाँ ज्यादा होगी। जब मनुष्य अपने सांसारिक स्वार्थ को छोड़कर भगवान को भजता है तब ही वह ‍भक्ति योग का मार्गी कहलाता है। भक्त को साधक, उपासक, भजने वाला, व्रती, तपस्वी इत्यादि कहा जाता है।

*भक्ति शब्द का अर्थ : भक्ति शब्द की उत्पत्ति 'भज्' धातु से है, जिसका अर्थ होता है, ‘भजना’ एवं 'भाव' है। ‘सतत् रूप से सकारात्मक विचार और भाव से भगवान को भजना, याद करना या उनके प्रति समर्पण कर श्रद्धा और सबुरी का भाव रखना। भक्ति को वंदना, उपासना, पूजा, तपस्या, आराधना, जप, साधना, भजन, कीर्तन, होम आदि भी कहा जाता है, किंतु इसके समानार्थी शब्द प्रार्थना, आस्था, ‍विश्वास और श्रद्धा को माना जा सकता है।

*भक्ति के प्रकार : वेद, योग, उपनिषद, गीता, पुराण आदि ग्रंथों में भक्ति के बहुत से प्रकार बताकर उसकी व्याख्‍या की गई है। जैसे, सोपाधिक, निरुपाधिक और नवधाभक्ति आदि सभी के उप प्रकार भी हैं, लेकिन तत्व ज्ञानी विस्तार को नहीं सार को पकड़ता है। भक्ति में वही रमता है जिसकी भगवान में श्रद्धा है तब वही व्यक्ति भक्त कहलाता है। भक्ति के लिए निष्ठा एवं समर्पण होना जरूरी है।

*भक्ति का लाभ : भक्ति का आधार सकारात्मक भावना है। हमारे भीतर प्रतिक्षण अच्‍छी और बुरी भावना की उत्पत्ति सांसारिक प्रभाव से होती रहती है। इस प्रभाव से बचकर जो व्यक्ति भगवान का भजन, चिंतन या मनन करते हुए स्वयं के भीतर सकारात्मक और निर्मल भाव का विकास करने लगता है तो इसके अभ्यास से धीरे-धीरे उसके आस-पास शांति और सुख का वातावरण निर्मित होने लगता है।

उसके जीवन में सभी कार्यों के शुभ परिणाम आने लगते हैं। भगवान से बगैर माँगे उसकी सभी मनोकामनाएँ पूर्ण होने लगती है। यह स्थिति शरणागति की होती है। शरणागति की स्थिति में भक्त लगातार भगवान की शरण में होता है।

*भक्ति की विशेषताएँ : यह मार्ग बहुत ही सरल है। भक्त कोई भी हो (बन) सकता है। यह मार्ग सभी के लिए समान रूप से खुला है। भक्त होने के लिए किसी भी प्रकार की योग्यता, ज्ञान आदि की आवश्यकता नहीं। बस भक्त का सरल, सहज एवं निर्मल होना ही भक्ति के लिए जरूरी है। जो व्यक्ति अद्वैष, मैत्री भाव युक्त, करूणा युक्त, अहंकार रहित, सुख-दुख सहने में सक्षम है वही भक्त बनने योग्य है।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी 'शतायु'
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन युद्ध, स्त्री विमर्श और एआई के दौर में लेखन पर हुआ मंथन

वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सकीय सहायता, हर मिनट है कीमती

बौखलाए नेताओं की बेरहमी का ये सबसे निर्दयी उदाहरण है, 200 पेड़ों से हजारों परिंदों के आशियाने उजाड़कर मेट्रो चलाएंगे

करवा चौथ से पहले चेहरे पर कैसे लाएं नेचुरल ग्लो? घर पर अपनाएं ये आसान ब्यूटी टिप्स

विजय सिंह चौहान की आठ लघुकथाएं