1. लाइफ स्‍टाइल
  2. योग
  3. आलेख
  4. कपाल सिद्धि योग क्रिया

kapala yoga siddhi | कपाल सिद्धि योग क्रिया

कपाल सिद्धि योग क्रिया
FILE
योग की आठ सिद्धियों में से एक कपाल सिद्धि योगा का योग में बहुत महत्व माना गया है। मस्तक के भीतर कपाल के नीचे एक छिद्र है, उसे ब्रह्मरंध्र कहते हैं। उक्त स्थान पर लगातार ध्यान धरने से कपाल सिद्धि योग फलित होता है। इस प्रक्रिया को कपाल सिद्धि योग कहते हैं।

विधि : सिद्धासन में बैठकर दोनों हाथों की हथेलियों को घुटनों पर रखें। अब आँखें बंद कर सिर के चोटी वाले स्थान के नीचे ध्यान करें। गहरी श्वास लेकर छोड़ें और श्वासों को सामान्य कर लें। पाँच से दस मिनट तक ध्यान को ब्रह्मरंध्र पर ही टिका कर रखें।

सावधानी : यह ध्यान क्रिया किसी शांत और स्वच्छ स्थान पर ही करें। क्रिया करते वक्त मन में किसी भी प्रकार की चिंता ना रखें। चेहरे पर खिंचाव या तनाव ना रखें। रीढ़ सीधी रखें और ध्यान को विचलित ना होने दें।

लाभ : यह सिद्धिदायी क्रिया है। इससे मन निर्भिक तथा दिमाग तेज बनता है। इससे तनावमुक्त होकर मन शांत तथा सुदृढ़ होता है तथा इसका लगातार अभ्यास करने से हृदय और श्वास संबंधी रोग में भी लाभ पाया जा सकता है। योगानुसार ब्रह्मरंध्र की ज्योति में संयम करने से योगी को सिद्धगणों के दर्शन भी होते हैं। यह क्रिया शरीर और मन में सकारात्मक ऊर्जा का विकास करती है।
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी 'शतायु'
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें