बाजारवाद के चलते अब तो 'योगा शॉप' भी खुल गई है, जहां आप पाएंगे कई रंगों में उपलब्ध मॉडर्न मैट, रंग-बिरंगी नक्काशी की हुई कालीन, म्यूजिक सिस्टम, बुक्स, लड़कें और लड़कियों के अलग योगा ड्रेसेस, योगा बैग्स, जलनेति के लिए नेति पॉट, धोती कर्म के लिए धोती, विशेष आसनों के लिए तकिए, गद्दे और लकड़ी के पॉट जैसी अनेक और चीजें हैं, जो बाजार में उपलब्ध हैं।
योगा किट लेंगे तो उसमें सब कुछ मिलेगा। यहां तक की योग परफ्यूम और योग तेल भी। योग मैट को धोने या साफ करने के लिए 'योगा मैट वॉश' भी मिलता है। इस तरह से अमेरिका ने 168 प्रॉडक्ट के पेटेंट करा रखे हैं। आओ जानते हैं योग कुछ योग प्रॉडक्ट के बारे में।
1.योगा मैट (yoga mat): यह कई प्रकार की होती है। छोटे बड़े आकार के अलावा यह अलग अलग कार्यों के अनुसार आकार लिए होती है। बड़ी मैट के ऊपर छोटी मैट सिंगल पर्सन के लिए होती है। यह स्पंजनुमा होती है जिससे की यह नमी को सोख लें और साथ ही योग करते वक्त शरीर को आरामदायक स्थिति में रखे।
2.योग आसन (yoga asana): इस मैट के अलावा भी योग का आसन होता है जो पतले चौकोरनुमा तकिए के समान होता है। जिसमें रुईं भरी होती है या जो मोटे लेकिन नर्म कपड़े का होता है। यह ध्यान के लिए इस्तेमाल होने वाले जफु से अल होते हैं।
3.योगा तकिया (yoga pillow): यह अलग अलग आसन के लिए अलग प्रकार के गोल और चौकोर तकिये होते हैं। इनके माध्यम से किसी आसन को करने में सुविधा और आराम मिलता है। जैसे यदि आपको चक्रासन का अभ्यास करना है तो गोल तकिए पर पीठ के बल इस तरह लेट जाएं कि सिर और नितंब भूमि पर टिके हों।
जब आपकी रीढ़ की हड्डी धीरे-धीरे लचकदार बन जाएगी तो आसानी से चक्रासन होने लगेगा। इस तरह चौकोर तकिया शीर्षासन के आलावा और भी कई आसन को करते मददगार साबित होता है।
4.योगा बेल्ट (yoga belt) : दोनों सिरे से बकल लगा यह बेल्ट कॉटन का होता है। योग के कुछ आसनों में यह बहुत काम आता है। जैसे पश्चिमोत्तनासन करना हो या एकपाद हस्तासन या फिर गोमुखासन करना हो तो यह बहुत काम आता है।
5.योग स्ट्रेप्स (Yoga Streps): यह एक विशेष आकार-प्रकार में बनी पट्टी होती है जिसे हाथों में पहन कर आसानी से योग किया जा सकता है। यह बेल्ट का विकसित रूप है। यह ऐसी होती है मानों दो गोलाकर पट्टियों को बीच में से जोड़ दिया हो। यह बहुत सारे आसनों को करने में काम आती है जैसे- गोमुखासन, पश्चिमोत्तनासन, नौकासन, एकपाद अंगष्ठासन, जानुसिरासन, आजनेय या धनुरासन आदि आसनों में काम आती है।
6.योगा ब्लाक्स (yoga Blocks): यह चार ऊंचा 6 इंच चौड़ा और 9 इंच लंगा फोम और कपड़ों से बना एक ब्लाक होता है। योग के कुछ आसनों को करते वक्त यह सहारे के रूप में उपयोग होते हैं। इनके कई छोटे छोटे उपयोग हैं जिससे योग करने में आसानी होती है। इसी तरह की ईंटें (bricks) भी होती हैं। यह ब्लाक्स गोल और चौकोर शेप में होते हैं।
7.योगा हेंड ग्लोब्स और साक्स (Yoga Hand Globes and Socks) : यह ऊन के बने होते हैं। योग करते वक्त इन्हें हाथों में पहनकर हाथ के पंजों को आरामदाक स्थिति में रखा जा सकता है। इसके अलावा मोजे भी होते हैं जो आपके पैरों को मजबूती प्रदान करते हैं।
8.योगा ड्रेस (Yoga Dress): इसमें इलेस्टिक पेंट आती है जो पुरुषों के लिए अलग और स्त्रियों के लिए अलग प्रकार की होती है या नाइलोन की भी हो सकती है। इसके अलावा टीर्शट और योगा नेकर होती है जो विशेष आकार और प्रकार की बनी होती है।
9.योगा टॉवेल (Yoga Towels): छोटे-बड़े कई प्रकार के टॉवेल (टाउल) होते हैं। यह प्रींटेड होते हैं और प्लेन भी।
10.योगा बाल (Yoga Ball): यह एक तरह की बड़ी गेंद होती है जो मार्जायासन या चक्रासन के अलावा अन्य बहुत से आसनों में काम आ सकती है।
11.वाल रोप्स (Wall Ropes): यह एक प्रकार की मजबूत रस्सी होता है। इसे विशेष तरीके से गोल करके बांधा जाता है। फिर इसका उपयोग दीवार में लगे मजबूत खूंटे में फिक्स कर किया जाता है। इसके अलावा स्ट्रेप्स होती है जिसका उपयोग उल्टा लटकने या शीर्षासन में किया जाता है।
यह थी कुछ योगा प्रॉडक्ट की जानकारी। इसके अलावा भी बहुत सारे योगा प्रॉडक्ट होते हैं, जैसे- योग कंबल, जुते, चप्पल, बैग, हेंड स्टेंड स्टूल, सोल्डर स्टूल, रबर बेंड, छोटी-बड़ी कुर्सियां, ध्यान के लिए जफु, आई पिलो आदि।