Hanuman Chalisa
✕

NIA ने 210 आरोपियों को किया गिरफ्तार, वर्ष 2024 में रिकॉर्ड 100 प्रतिशत

Updated: मंगलवार, 31 दिसंबर 2024 (23:10 IST)
NIA News:  राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने मंगलवार को कहा कि उसने 210 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उसने 2024 में रिकॉर्ड 100 प्रतिशत दोष सिद्धि दर सुनिश्चित की। आतंकवादरोधी जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि एनआईए ने वर्ष के दौरान कम से कम 27 फरार अपराधियों को पकड़ा। कई हाई-प्रोफाइल मामलों की सफल जांच और वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) से निपटने पर अधिक जोर देकर संघीय जांच एजेंसी ने इस साल कई मुकाम हासिल किए।ALSO READ: NIA ने कसा जैश-ए-मोहम्मद पर शिकंजा, 8 राज्यों में 19 ठिकानों पर की छापेमारी
 
बयान में कहा गया है कि 2024 में एनआईए द्वारा दर्ज 80 मामलों में अपराधों की प्रमुख श्रेणियों में कुल 210 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। बयान में कहा गया है कि 2024 में एनआईए ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए 68 आरोपियों को दोषी ठहरया जाना सुनिश्चित किया (25 मामलों में) और 408 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया।ALSO READ: RSS नेता हत्याकांड : 17 आरोपियों को जमानत के खिलाफ होगी जांच, Supreme Court ने स्‍वीकारी NIA की याचिका
 
विभिन्न आतंकवादी, गैंगस्टर और अन्य आपराधिक गिरोह को खत्म करने के एजेंसी के निरंतर प्रयासों के तहत वर्ष के दौरान 19.57 करोड़ रुपए की कुल 137 संपत्तियां/ परिसंपत्तियां कुर्क की गईं।
 
बयान में कहा गया कि आईएसआईएस से जुड़े 11 जिहादियों, जम्मू-कश्मीर के 5 जिहादियों और 24 अन्य जिहादियों की गिरफ्तारी की गई। इसमें कहा गया कि वर्ष के दौरान एनआईए ने कुल 27 फरार अपराधियों को पकड़ा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

सपा की पहली लिस्ट आते ही भड़की कांग्रेस! अखिलेश यादव के एक फैसले ने UP की सियासत में मचाया घमासान

भारत में वृक्षारोपण: क्या नए पेड़ पुराने जंगलों की भरपाई कर सकते हैं?

मोदी-ट्रंप रिश्तों में तनाव, भारत की बढ़ती मुश्किलें और पाकिस्तान की भूमिका से चिंता क्यों?

Top News 25 November : बांग्लादेश में शेख हसीना की गिरफ्तारी की तैयारी, वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में डबल सेंचुरी

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

अगला लेख