ramcharitmanas
✕

Year Ender 2023: इस साल भारत में ये 5 आउटफिट रहे सुपर हिट

Updated: सोमवार, 18 दिसंबर 2023 (16:35 IST)
Year Ender 2023 : आज के समय में फैशन इंडस्ट्री काफी ज्यादा एडवांस हो चुकी है। हालांकि फैशन हर साल या कुछ महीनों में बदलता रहता है लेकिन कई फैशन ऐसे भी होते हैं जो सालो-साल चलते हैं। जनरेशन जी का फैशन काफी कम्फर्टेबल और लूस फिट है।

साथ ही 2023 में कई लोगों ने कोरियन फैशन को भी काफी ज्यादा पसंद किया है। बॉलीवुड से लेकर k-pop तक कई ऐसे फैशन ट्रेंड है जो भारत में लोगों को बहुत पसंद आए हैं। आज हम बात करेंगे कुछ ऐसे ही फैशन की जो इस साल यानी 2023 में काफी ज्यादा पसंद किए गए हैं। चलिए जानते हैं कुछ top fashion trends के बारे में...
 
1. कार्गो पैंट : 2023 में कार्गो पैंट को काफी ज्यादा पसंद किया गया है। यह बहुत कूल और कम्फर्टेबल फैशन है जो ओवर साइज टी शर्ट या क्रॉप टॉप के साथ काफी अच्छा लगता है। कार्गो पेंट न सिर्फ महिलाओं में बल्कि पुरुषों में भी बहुत प्रचलित हुआ है। इन पेंट को आप कई तरह से पहन सकते हैं। साथ ही इस पेंट में कॉलेज, ट्रिप, कैसुअल मीटिंग जैसे इवेंट भी अटेंड कर सकते हैं। 
2. कोर्सेट टॉप : कोर्सेट टॉप बहुत स्टाइलिश और क्लासी लुक देता है। इस टॉप को स्कर्ट या पेंट के साथ भी वियर कर सकते हैं। यह टॉप करीना कपूर की फिल्म 'जब वी मेट' के 'ये इश्क हाए' गाने में प्रचलित हुआ था। यह फैशन एक नए अंदाज़ के साथ 2023 में भी फेमस हुआ है। 
 
3. कॉर्ड सेट : 2023 में कॉर्ड सेट भी लोगों ने बहुत पसंद किया है। साथ ही यह फैशन अगले कुछ महीने तक बरकरार रहेगा। मार्केट में कई तरह के कॉर्ड सेट मौजूद हैं जो काफी रिच और कम्फर्टेबल लुक देते हैं। साथ ही कॉर्ड सेट में कई तरह की वैरायटी भी आपको देखने को मिली होंगी। आप इसे शादी, पार्टी, ऑफिस, कैसुअल मीटिंग जैसे कई इवेंट में वियर कर सकते हैं। 
 
4. बर्बीकोर : इस साल बार्बी की नई मूवी आने के कारण बर्बीकोर फैशन भी काफी ज्यादा वायरल हुआ था। कई महिलाएं पिंक ड्रेस में यह फिल्म देखने गई थीं। साथ ही कई सेलिब्रिटीज ने इस ट्रेंड को फॉलो किया था। यह फैशन बहुत कम समय तक रुका लेकिन इस फैशन को बहुत एन्जॉय किया गया। 
 
5. सीक्वेंस साड़ी : इस साल सीक्वेंस साड़ी का ट्रेंड भी बहुत प्रचलित रहा। मनीष मल्होत्रा की सीक्वेंस साड़ी देशभर में काफी ज्यादा वायरल हुई। कई सेलेब्रिटी ने इस साड़ी में अपने फोटोशूट भी कराए। ये साड़ियां पार्टी वियर के अनुसार बहुत सुंदर और प्रीमियम लुक देती हैं। 
ALSO READ: कियारा से लेकर परिणीति तक, साल 2023 में शादी के बंधन में बंधी ये हसीनाएं

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

यूपी के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 75 जिलों में रोजगार और कौशल प्रशिक्षण का नेटवर्क, पहले चरण में 5 शहरों में खुलेंगे केंद्र

यूपी में आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी के इंटर्न की बल्ले-बल्ले! भत्ता दोगुना, अब हर महीने मिलेंगे ₹15,000

LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक, 8 बजे राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात

पूर्व अग्निवीर युवाओं के लिए योगी सरकार ने आसान की सरकारी नौकरी की राह

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

अगला लेख