Daily Horoscope
✕

Year Ending 2021 : साल 2021 में खराब मौसम से प्रभावित रहे कई राज्‍य, 1750 लोगों की हुई मौत

Updated: शनिवार, 15 जनवरी 2022 (01:13 IST)
नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को कहा कि 2021 में अत्यधिक खराब मौसम से जुड़ी घटनाओं में 1,750 लोगों की मौत हुई। महाराष्ट्र सर्वाधिक प्रभावित राज्य रहा, जहां 350 लोगों की मौत हुई और उसके बाद ओडिशा तथा मध्य प्रदेश का स्थान है।

पिछले साल भारत में गरज के साथ आंधी और बिजली गिरने की घटनाओं में 787 लोगों की, जबकि भारी बारिश और बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में 759 लोगों की मौत हुई। विभाग के वार्षिक जलवायु बयान के मुताबिक, चक्रवाती तूफानों में 172 लोगों की और अत्यधिक खराब मौसम से जुड़ी अन्य घटनाओं में 32 लोगों की मौत हुई।

बयान के मुताबिक, भारी बारिश और बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में महाराष्ट्र में 215, उत्तराखंड में 143, हिमाचल प्रदेश में 55, केरल में 53, और आंध्र प्रदेश में 46 लोगों की मौत हुई। गरज के साथ आंधी और बिजली गिरने की घटनाओं में ओडिशा में 213, मध्य प्रदेश में 156, बिहार में 89, महाराष्ट्र में 76, पश्चिम बंगाल में 58, झारखंड में 54, उत्तर प्रदेश में 49 और राजस्थान में 48 लोगों की मौत हुई।

मौसम विभाग ने बताया कि अत्यधिक खराब मौसम से जुड़ी घटनाओं में ओडिशा में 223, मध्य प्रदेश में 191, उत्तराखंड में 147, बिहार में 102, उत्तर प्रदेश में 98, गुजरात में 92 और पश्चिम बंगाल में 86 लोगों की मौत हुई।

वहीं, इस तरह की घटनाओं में, केरल में 67, राजस्थान में 62, हिमाचल प्रदेश में 59, झारखंड में 57, आंध्र प्रदेश में 50, कर्नाटक में 45, तमिलनाडु में 34, जम्मू कश्मीर में 32, तेलंगाना में 25 और असम में 14 लोगों की मौत हुई। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इस तरह की घटनाओं में दिल्ली में सात लोगों की मौत हुई।(भाषा)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

Tesla Roadster : टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार में उड़ने की तकनीक, जानिए फीचर्स, रफ्तार और भारत में सड़क पर चलाने से जुड़ी जरूरी बातें

Weather Update: दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड

बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता हथियाने का सपना... CM योगी ने X पर लिखा तीखा संदेश, युवाओं को लेकर दी चेतावनी

सौरभ और आशुतोष के बाद क्या अभिजीत दीपके भी जाएंगे जेल? झंडेवालां स्थित घर पहुंची दिल्ली पुलिस

... तो हम पाकिस्तान का साथ देंगे, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष राठौड़ के बयान से बवाल

अगला लेख