Govardhan puja
✕

पाकिस्तान ने बनाया विश्वकप का यह शर्मनाक रिकॉर्ड

Updated: शनिवार, 21 फ़रवरी 2015 (14:06 IST)
पाकिस्तान टीम ने विश्वकप 2015 के अपने दूसरे लीग मैच में वेस्टइंडीज से 150 रनों से हारने के दौरान एक ऐसा विश्वकप रिकॉर्ड बनाया जिसे पाकिस्तान टीम जल्द से जल्द भूलना चाहेगी।  
वेस्टइंडीज से मिले 311 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम की शुरुआत भयावह रही और उसने सिर्फ 1 रन पर ही अपने 4 विकेट गंवा दिए। यह वनडे क्रिकेट में किसी भी टीम की सबसे कम स्कोर पर 4 विकेट खोने का रिकॉर्ड है।
 
इससे पहले यह रिकॉर्ड कनाडा के नाम था जिसने 2006 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 4 रन के स्कोर पर 4 विकेट खोए थे। पहले 4 ओवरों में पाकिस्तानी टीम ने 4 विकेट खोकर 1 रन ही बनाए।
 
यह कमाल किया वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेरोम टेलर ने, उन्होंने अपने पहले 2 ओवरों में 1 मेडन रखते हुए 1 रन देकर 3 विकेट झटक लिए। ओवरों में पाकिस्तानी बैटिंग के टॉप ऑर्डर की कमर तोड़ते हुए पहले ही ओवर में दो विकेट और फिर तीसरे ओवर में एक विकेट लिया।
 
टेलर ने पाक पारी की दूसरी ही गेंद पर नासिर जमशेद को डक पर रसेल के हाथों कैच करा दिया, इसके बाद इसी ओवर की आखिरी गेंद पर यूनिस खान को भी टेलर ने बिना खाता खेले रामदीन के हाथों आउट करा दिया। टेलर यही नहीं रुके और तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर सोहेल को भी डक पर ही चलता कर दिया। चौथे ओवर की पहली गेंद पर होल्डर ने अहमद शहजाद (1 रन) को भी आउट करके पाक का स्कोर 1 रन पर 4 विकेट कर दिया।
Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)