• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. विश्व कप क्रिकेट 2015
  3. समाचार
  4. suresh raina to get married after icc cricket world cup 2015
Written By
Last Modified: शनिवार, 14 मार्च 2015 (17:50 IST)

रैना करेंगे शादी

World cup cricket
भारतीय टीम के मध्यक्रम के धाकड़ बल्लेबाज सुरेश रैना विश्व कप 2015 के बाद शादी करने जा रहे हैं। खबर है कि सुरेश रैना के घर वालों ने उनकी शादी तय कर दी है। रैना की शादी उनकी मां की सहेली की बेटी से होगी। ये खबर सूत्रों के हवाले से आई है।

रैना टीम इंडिया के मोस्ट एलिजिबल बेचलर रहे हैं। पर अब खबर आई है कि वे भी जल्द ही शादी का लड्डू खाएंगे। गौर करने वाली बात है कि पिछले साल टीम इंडिया के एक और क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने भी शादी की थी।