biodatamaker
✕

Women's Day 2023: महिला दिवस पर दें ये 7 गिफ्ट्स, जानें परफेक्ट आइडियाज

Updated: मंगलवार, 28 फ़रवरी 2023 (15:34 IST)
Womens Day 2023 
 
हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। हर महिला एक-दूसरे की प्रेरणा बन सकती है। महिला दिवस पर उनका आभार व्यक्त किया जाता है। यह दिन महिलाओं को खास महसूस कराता है। जरूरी नहीं है कि आप सभी बधाई दें लेकिन जो आपके लिए हरदम तैयार रहती हैं, इस दिन आप उन्‍हें जरूर खास गिफ्ट दें। 
 
तो आइए जानते हैं क्‍या हैं वो खास गिफ्ट्‍स, जो आप दे सकते हैं-
 
1. स्‍पा डे- एक दिन बॉडी मसाज से भी आपके शरीर को काफी राहत मिलती है, महिलाओं को थकावट कब नहीं होती है। ऐसे में अगर उन्‍हें अपनी बॉडी को रिलैक्स करने का टाइम मिलता है तो यह बहुत अच्छी बात है।
 
2. एसआईपी- आप उनके लिए Systematic Investment Plan ले सकते हैं, ताकि एक हर महीने एक मुश्‍त अमाउंट निकालें। अगर वह गृहिणी है तो यह उनके काफी काम आएंगी।
 
3. शेयर्स- अगर आप एसआईपी नहीं स्टार्ट कर सकते हैं तो कोई सी अच्छी कंपनी के शेयर्स लेकर उन्‍हें रख दीजिए। और जब लगता है रिटर्न अच्छा मिल रहा है तो आप उन्‍हें बेच सकते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने में मदद करना।
 
4. गोल्ड- गोल्ड भी बेहतर विकल्प है। लेकिन इसे फिजिकल फॉर्म में नहीं देते हुए आप सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड, गोल्ड ETF या गोल्‍ड बॉन्‍ड के फॉर्म में आप गोल्‍ड ले सकते हैं।
 
5. गिफ्ट कार्ड- जी हां, आप उन्‍हें शॉपिंग कार्ड भी गिफ्ट कर सकते हैं। ताकि इस खास दिन पर वे बहुत सारी अपनी पसंद की शॉपिंग कर सकें।
 
6. गिफ्ट हैंपर- आप कोई अच्‍छा-सा गिफ्ट हैंपर भी दे सकते हैं। जिससे उनका मन खुश हो जाए। हालांकि महिला दिवस पर कई सारे विकल्प महिलाओं के लिए होते हैं। इसलिए ज्यादा जद्दोजहद भी नहीं करना पड़ेगी।
 
7. फिक्स डिपॉजिट- जी हां, आप अपनी पत्‍नी, बहन या मां के लिए फिक्स डिपॉजिट कर सकते हैं। जिससे उन्‍हें हर महीने उस अमाउंट पर ब्याज मिलता रहेगा।

ALSO READ: Women's Day Essay : महिला दिवस पर हिन्दी में निबंध

 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख