suvichar

निर्भया पर हिन्दी कविता : तारीख पर तारीख

Updated: बुधवार, 4 मार्च 2020 (16:16 IST)
ऋचा दीपक कर्पे
 
सालों हो गए,
दुनिया चलती रही
ऋतुएं बदलती रहीं
क्या रुका कुछ? 
दुनिया में तुम्हारी
या उन चारों की ..?
 
इतनी सांसें मिल गई उन्हें उपहार में
जीते रहे वे खुल के जिंदगी
बिना किसी डर या दर्द के..!
वे चार जिन्होंने मेरी जिंदगी को 
कर दिया था पल में तबाह..
छोड दिया था मुझे नर्क की यातनाएं
भोगने के लिए।
 
वह दर्द जिसकी तुम
नहीं कर सकते कल्पना भी
सहा है मैंने।
अब तो निर्भया से निर्बला हो चुकी हूं मैं!
एक बार झांक कर देखो
मेरे माता-पिता की नजरों में..
उनके छलनी हुए दिलों में..
 
बस एक बार याद करो
मेरी कराह ..मेरी चीख..
अब बंद भी करो
यह तारीख पर तारीख...
तारीख पर तारीख....
 
©ऋचा दीपक कर्पे

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Teacher day 2026: 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर इस बार क्या है खास

श्रीकृष्‍ण जन्माष्टमी विशेष: जब जीवन हारने लगे, तब श्री कृष्ण का जीवन पढ़िए

'मक्का गठबंधन' की इस्तांबुल में हुई पहली बैठक, पाकिस्तान को बड़ी जिम्मेदारी

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

अगला लेख