dharma sangrah

skin care tips : Travel के दौरान त्वचा की सुरक्षा का रखें ध्यान

Updated: बुधवार, 4 मार्च 2020 (15:38 IST)
यदि आप सफर पर या कहीं घूमने-फिरने जा रहे हैं, खासतौर से ऐसी किसी जगह जहां आपको लगातार प्रदूषण व धूप के संपर्क में रहने पड़े, जैसे ट्रेकिंग या समुद्री तट पर जाने का प्लान कर रहे हैं, तब आपको अपनी स्किन पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होगी। वरना आपकी त्वचा में  टैनिंग तो होगी ही, साथ ही थकान से चेहरा मुरझाया लगेगा, सो अलग। ऐसे में आप अपने सफर की यादों को संजोने के लिए जो फोटो लेंगे, उसमें भी आपका चेहरा अच्छा नहीं आ पाएगा।
 
यदि आप सफर में भी अपनी त्वचा की रौनक बरकरार रखना चाहते हैं, तो आपको ये 5 आसान से टिप्स अपनाने चाहिए -
 
1. यदि आप घूमने फिरने के शौकीन है व आप ट्रेकिंग पर या समुद्री तट पर जाने का प्लॉन कर रहे हैं, तो ऐसे में आपके लिए सबसे जरूरी सौंदर्य प्रसाधन होगा सनस्क्रीन लोशन, जिसे साथ ले जाना कभी ना भूलें।
 
2. धूप में जाने के 20 मिनट पहले चेहरे व अपने शरीर के खुले हिस्सों पर अच्छी तरह से सनस्क्रीन लोशन जरूर लगा लें।
 
3. सफर के दौरान अपने चेहरे को बार-बार ठंडे पानी से धोएं।
 
4. चेहरा धोने के लिए साबुन के स्थान पर फेस वॉश का इस्तेमाल करे तो बेहतर होगा।
 
5. सफर के दौरान अपनी त्वचा की नमी को बरकरार रखने के लिए आप 'वाटर बेस्ड मॉइश्चराइजर' का प्रयोग कर सकते हैं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

यूपी का राजनीतिक भविष्यफल!

Teacher day 2026: 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर इस बार क्या है खास

श्रीकृष्‍ण जन्माष्टमी विशेष: जब जीवन हारने लगे, तब श्री कृष्ण का जीवन पढ़िए

'मक्का गठबंधन' की इस्तांबुल में हुई पहली बैठक, पाकिस्तान को बड़ी जिम्मेदारी

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

अगला लेख