dharma sangrah
✕

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, जानें इतिहास, महत्व और 2025 की थीम

Written By WD Feature Desk
Updated: शनिवार, 8 मार्च 2025 (01:51 IST)
international women day : अंतराष्ट्रीय महिला दिवस, हर साल 8 मार्च को मनाया जाने वाला एक वैश्विक उत्सव है। यह दिन महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को पहचानने और जश्न मनाने का दिन है। यह दिन महिलाओं के समानता के अधिकार के लिए आंदोलन को भी याद करता है।  यह दिन हमें महिलाओं के समानता के लिए प्रयास करने और एक ऐसे समाज का निर्माण करने के लिए प्रेरित करता है जहां हर महिला को अपनी पूरी क्षमता का उपयोग करने का अवसर मिले।ALSO READ: महिला दिवस पर दिखेंगी सबसे अलग और फ्रेश, लगाएं मसूर दाल से बना ये खास फेस पैक
 
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस इतिहास : अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की जड़ें 20वीं सदी के शुरुआत में महिला आंदोलनों के इतिहास से जुड़ी हैं। सन् 1908 में, 15,000 महिलाओं ने न्यूयॉर्क शहर में आंदोलन किया था, जिसमें काम के समय को कम करने, बेहतर सैलरी और वोट के अधिकार की मांग की गई थी। 1910 में इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑफ वर्किंग वीमेन इन कोपेनहेगेन (International Conference of Working women in Copenhagen) में क्लारा जेटकिन (जो कि महिलाओं के अधिकार की वकालत करने वाली थी) ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का प्रस्ताव दिया था।

इस आंदोलन के एक साल बाद ही अमेरिका में सोशल पार्टी ऑफ अमेरिका ने राष्ट्रीय महिला दिवस की घोषणा कर दी। इस संस्था में उस समय 17 देशों से 100 महिलाएं थीं जिन्होने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इस तरह सन् 1911 में ऑस्ट्रिया, जर्मनी, डेनमार्क और स्विट्जरलैंड से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत हुई। 
 
महत्व : अंतराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के अधिकारों और समानता के लिए एक वैश्विक आंदोलन का प्रतीक है। यह दिन महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाने और उनके सामने आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डालने का एक अवसर है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि महिलाओं को समाज में समान अवसर और अधिकार मिलने चाहिए।ALSO READ: अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस पर हिन्दी में अनूठा निबंध

आपको बता दें कि अमेरिका में महिलाओं को सम्मानित करने के लिए पूरा मार्च महीना महिलाओं को समर्पित किया जाता है जिसे वुमेन्स हिस्ट्री मंथ (Womens History Month) कहा जाता है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वियतनाम, युगांडा, मंगोलिया, जॉर्जिया, अफग़ानिस्तान, लाओस, कंबोडिया, जर्मनी, बेलारूस, मोंटेनेग्रो, रूस, क्यूबा, और यूक्रेन आदि देशों में आधिकारिक अवकाश होता है। 
 
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 की थीम: इस बार अंतराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 की थीम 'कार्रवाई में तेजी लाएं (Accelerate Action) तय की गई है, जो महिलाओं के अधिकारों को तेजी से सुनिश्चित करने पर जोर देती है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाना, भेदभाव खत्म करके समाज में महिलाओं की भूमिका को मजबूत करना है। अत: 2025 की ये थीम महिलाओं को सशक्त बनाने तथा नई चुनौतियों का जवाब देने पर जोर देती है।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: इस महिला दिवस खुद की तलाश में प्लान करें एक शानदार सोलो ट्रिप, ये जगहें रहेंगी शानदार
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख