ramcharitmanas
✕

Woman’s day: ये 4 गिफ्ट देकर महिलाओं को कराएं स्‍पेशल अहसास

Updated: गुरुवार, 5 मार्च 2020 (16:00 IST)
महिलाओं को उपहार बेहद पसंद होते हैं, ऐसे में इस वुमेंस डे पर अगर उन्‍हें उपहार देकर ही इस खास दिन की बधाई देंगे तो उनके लिए यह दिन और अधिक खास हो जाएगा। आइए जानते हैं अंतरराष्‍ट्रीय वुमेंस डे पर महिलाओं को क्‍या गिफ्ट दे सकते हैं।

स्‍मार्ट वॉच रखेगी अपडेट
स्‍मार्ट वॉच इस दौर में सबसे अच्‍छा गिफ्ट साबित हो सकता है। यह देकर आप उन्‍हें यह अहसास करा सकते हैं कि आपको उनकी सेहत की परवाह है। दरअसल, स्‍मार्ट वॉच में हार्ट रेट, वॉकिंग का रिकॉर्ड, हार्ट बीट आदि से लेकर कई तरह के फंक्‍शन है, जो उन्‍हें उनकी हेल्‍थ के बारे में अपडेट रखेगा।

ऑर्गेनिक परफ्यूम
अगर आपकी महिला मित्र को खुश्‍बू से प्‍यार है तो उसे कोई बेहद आकर्षक और मन मोह लेने वाला परफ्यूम उपहार में दिया जा सकता है। इसके लिए बाजार में एक से एक महक वाले परफ्यूम उपलब्‍ध हैं। बेहतर होगा आप ऑर्गेनिक परफ्यूम का चुनाव करेंगे।

नॉवेल या कोई कविता संग्रह  
यदि आपकी महिला मित्र, मां, बहन या कोई खास दोस्‍त को पढने का शौक है तो उन्‍हें किसी अच्‍छी नॉवेल, कविता का कोई संग्रह दिया जा सकता है। अपनी गर्लफ्रेंड को रोमांटिक नॉवेल या कविताएं भेंट की जा सकती है।

मेकअप से है प्‍यार तो
यह उपहार आपकी कोई खास दोस्‍त या पार्टनर के लिए सही रहेगा। अगर उन्‍हें मेकअप करना अच्‍छा लगता है तो उन्‍हें मेकअप किट दी जा सकती है। बाजार में या ऑनलाइन कई अच्‍छी मेकअप किट उपलब्‍ध है। जिसमें उनके सजने-संवरने का हर सामान मौजूद हो। इससे उन्‍हें खुशी मिलेगी।

इनसे भी मिलेगी उन्‍हें खुशी
इसी तरह महिलाओं को उनकी पसंद का कोई उपहार, साडी, सूट, बैग, क्‍लचर्स, म्‍यूजिक सीडी से लेकर और भी कई तरह की महिलाओं से संबंधित चीजें भेंट में दी जा सकती है। गिफ्ट देने का मकसद यह है कि इस खास मौके पर आप उन्‍हें खुशी दें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख