biodatamaker

वैलेंटाइन डे पर अगर पार्टनर के साथ कोई बेवजह करे परेशान, तो जान लें अपने अधिकार

Written By WD Feature Desk
Updated: सोमवार, 10 फ़रवरी 2025 (14:03 IST)
Valentine Day 2025, Know your rights : वैलेंटाइन वीक 2025 को लेकर कपल्स के बीच तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस दिन को यादगार बनाने के लिए कपल्स काफी एक्साइटेड होते हैं। वैलेंटाइन डे के मौके पर अक्सर जब कपल्स किसी पार्क या सार्वजनिक स्थान पर बैठते हैं, तो लोग उन्हें परेशान करने लगते हैं। ऐसी स्थिति में कपल्स को घबराना नहीं चाहिए। भारतीय संविधान ने हम सभी को स्वतंत्रता का अधिकार दिया है। इसके अनुसार यदि कोई कपल किसी पार्क या सार्वजनिक स्थान पर बैठा हैं, तो उन्हें कोई भी परेशान नहीं कर सकता। इसके अलावा, उन्हें वहां बैठने से कोई मना भी नहीं कर सकता।

क्या हैं आपके अधिकार? (What are your rights?)
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19 के तहत, हर नागरिक को अभिव्यक्ति और स्वतंत्रता का अधिकार है। इसका मतलब है कि आप अपनी पसंद के अनुसार कहीं भी आ जा सकते हैं, बैठ सकते हैं और घूम सकते हैं। यदि आप किसी सार्वजनिक स्थान पर बैठे हैं और किसी को कोई परेशानी नहीं हो रही है, तो आपको वहां से कोई नहीं हटा सकता। पुलिस भी आपको बेवजह परेशान नहीं कर सकती।

अगर कोई परेशान करे तो क्या करें? (What to do if someone bothers you?)
अगर वैलेंटाइन डे के दिन कोई आपको बेवजह परेशान करे, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आप कुछ बातों का ध्यान रखकर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं: 
ALSO READ: वेलेंटाइन डे से जुड़ी 10 बातें जो आप नहीं जानते होंगे
पुलिस के पास भी नहीं हैं ये अधिकार: अगर पुलिस आपको वहां से हटने के लिए कहती है, तो आपको यह पता होना चाहिए कि पुलिस भी आपको किसी पार्क से हटने के लिए मजबूर नहीं कर सकती, जब तक कि उसके पास ऐसा करने का कोई विशेष अधिकार न हो। साथ ही पुलिस आपके साथ दुर्व्यवहार भी नहीं कर सकती है। अगर पुलिस बिना किसी विशेष अधिकार के आपको जबरन वहां से हटने के लिए कहती है, तो आप इसकी शिकायत किसी उच्च अधिकारी से कर सकते हैं।

शालीन रखें व्यवहार: कपल्स को सार्वजनिक स्थानों पर सामाजिक और मर्यादित आचरण का ध्यान रखना चाहिए। वैलेंटाइन डे प्रेम का उत्सव है लेकिन इसे शालीनता के साथ ही मनाना चाहिए।  

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

इंदौर में साहित्य की विविध विधाओं का संगम: जनवादी लेखक संघ का 150वाँ रचना पाठ संपन्न

इंदौर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय- लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता

अगला लेख