kalsarpa dosh calculator
✕

Holi Tips: होली पर ये उपाय आजमाएं और फर्श-दीवारों को चमकाएं

Updated: मंगलवार, 3 मार्च 2020 (16:56 IST)
होली का इंतजार सभी को बेसब्री से होता है और हो भी क्यों न, क्योंकि होली का त्योहार जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आता है। इस त्योहार पर हर कोई रंगों की मस्ती में डूबा हुआ नजर आता है। लेकिन रंगों की यह मस्ती तब चुनौती बन जाती है, जब इसे घर के फ्लोर और फर्श से निकालने की बारी आती है, क्योंकि होली के खत्म होने के बाद घर की जो हालत होती है, उससे सभी वाकिफ हैं। लेकिन घबराने की कोई जरूरत नहीं। हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ खास टिप्स जिसका इस्तेमाल कर घर में जमे रंगों से छुटकारा पाया जा सकता है।
 
फर्श की कैसे करें सफाई
 
होली का रंग चारों तरफ फैला है तो इससे परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है। अगर घर में सूखा रंग फैला हुआ है तो सबसे पहले इसे एकत्र करके हटा लीजिए। सूखा रंग है तो कागज लीजिए और इसे थोड़ा-सा गीला कर लीजिए और अब इससे साफ करें।
 
बैकिंग सोडा और पानी
 
इनका गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लीजिए। अब जहां-जहां होली के रंग के दाग हैं, वहां इसे लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दीजिए। अब सूखने के बाद इसे एक कपड़े से अच्छी तरह से साफ कर लें।
 
हल्के-फुल्के दागों को साफ करने के लिए सर्फ का पानी तैयार करें और एक ब्रश लीजिए और इसकी सहायता से फर्श को साफ करें।
 
कोशिश करें कि होली के रंगों को तुरंत साफ कर लें जिससे कि दाग ज्यादा देर तक न रह पाएं। वहीं अगर यह संभव न हो तो आप गीले रंग के दाग पर पहले से थोड़ा गर्म या गुनगुना पानी डालकर रख दें ताकि जब आप इसे साफ करें तो ये आराम से साफ हो सकें।
 
इन सब परेशानियों से बचने के लिए कोशिश करें कि आप घर के बाहर ही रंगों के त्योहार होली का आनंद लें ताकि इन सब परेशानियों से आपको सामना न करना पड़ें।
 
दीवारों की कैसे करें सफाई?
 
दीवारों को साफ करने के लिए बैकिंग सोडा और पानी का पेस्ट तैयार करें। अब इसे दीवारों पर लगे होली के दागों के ऊपर लगाकर कुछ देर बाद साफ कर लें।
 
ध्यान रखें कि केवल उन्हीं दीवारों को साफ किया जा सकता है जिन पर वॉशेबल डिस्टेम्पर किया गया हो।
 
आप चाहें तो दीवारों पर टचअप भी करवा सकते हैं जिससे कि आपकी दीवारों को नयापन मिल जाएगा।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

संविधान की रोशनी में बदल जाता है कलम का दायरा

गोभी में केमिकल की मिलावट कैसे पहचानें? खरीदने से पहले जान लें ये तरीके, यहां करें शिकायत

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

अगला लेख