Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Life Style : बारिश में जल्दी से कपड़े सुखाने के 5 तरीके

मंगलवार, 4 जुलाई 2023 (18:02 IST)
Tips To Dry Clothes in Rainy Season: बारिश के मौसम में गीले कपड़े कई बार 2 दिनों तक नहीं सूखते हैं। ऐसे में परेशानी खड़ी हो जाती है। यदि गैलरी में या घर में कपड़ें सूखा रहे हैं तो पूरे घर में कपड़े की स्मैल भी आती रहती है। कई बार एक ही कपड़े कुछ दिनों तक पहनना होते हैं और ऐसी कंडिशन में हम आपको बता रहे हैं गीले कपड़े जल्दी से सुखाने की 5 आसान ट्रिक्स।
 
नोट : कपड़ों को निम्नलिकित तरीके से सुखाने के पहले उन्हें अच्छी तरह निचोड़कर पानी निकाल दें। 
 
1. पंखे या कूलर ही हवा में सुखाएं : यह सबसे आसान तरीका है कि रात्रि में आप अपने गीले कपड़ों को फैन के नीचे कपड़े सुखाने वाले स्टेंड पर रखकर सुखाएं। आप चाहे तो कूलर या टेबल फैन का उपयोग भी कर सकते हैं। इसे बहुत जल्दी कपड़े सूख जाएंगे।
 
2. प्रेस से सुखाएं कपड़े : आप प्रेस यानी आयरन से गीले कपड़ों को आसानी से सुखा सकते हैं। कपड़ों पर प्रेस करने पर कपड़ों का पानी भाप बनकर उड़ने लगेका और कुछ हद तक यह कपड़े सूख जाएंगे। हालांकि प्रेस करते वक्त कपड़ों को ज्यादा गरम न करें अन्यथा कपड़े जल भी सकते हैं।
 
3. ओवन से सुखाएं कपड़े : आप अपने माइक्रोवेव ओवन का उपयोग छोटे कपड़ों को सुखाने में कर सकते हैं। जैसे अंडरवियर, रूमाल, बनियान मौजे आदि। हालांकि इस दौरान सावधानी बरतें। कपड़े जलने का खतरा भी होता है। भाप बनने की प्रक्रिया तक ही इस पर कपड़े सुखाएं।
4. वॉशिंग मशीन के ड्रायर में सुखाएं कपड़े : कुछ वॉशिंग मशीनें ऐसी होती है जो गीले कपड़ों का सुखाने का कार्य भी करती हैं। कपड़े धोने के बाद उन्हें ड्रायर में डालकर सुखाने का प्रयास करें। इससे कपड़े का अतिरिक्त पानी निकलकर वे सूख जाएंगे।
 
5. हेयर ड्रायर का उपयोग करें : यह भी सबसे आसान तरीका है। इससे निकलने वाली हवा आपको कपड़ों को सुखाने में मदद करेगी। इससे कपड़ों की स्मैल भी दूर हो जाएगी।

Show comments

सभी देखें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

स्वामी विवेकानंद पुण्यतिथि विशेष: एक ज्योति जो आज भी भारत का पथ आलोकित कर रही है

Daily Vastu Tips: घर में हर दिन खुश रहना है तो आज ही अपनाएं ये सरल वास्तु टिप्स

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

तीखा सामाजिक-आर्थिक व्यंग्य: दो जून की रोटी

अगला लेख