biodatamaker
✕

Diwali 2020 : दिवाली पर इन Lights से सजाएं अपना घर, लगेगा खूबसूरत

Updated: मंगलवार, 10 नवंबर 2020 (13:14 IST)
दिवाली का त्योहार पूरे जोरों-शोरों के साथ मनाया जाता है। इस पावन पर्व में पूरा घर रोशनी और दीपक से जगमगा उठता है। वहीं घर को सजाने के लिए लोग कई दिनों पहले से ही अपनी तैयारियां शुरू कर देते हैं ताकि उनके घर की सजावट में कोई कमी न रह जाए। अब दीयों के साथ-साथ लोग अपने घरों को लाइटों की मदद से और ज्यादा खूबसूरती के साथ सजाना चाहते हैं। तो आइए जानते हैं कैसे आप अपने घरों को सुंदर और रंग-बिरंगी लाइटों की मदद से सजा सकते हैं।
 
अपने घर के मुख्य दरवाजे या बालकनी में आप लाल लाइटें लगा सकते हैं। ये लाइटें आपके घर को रोशनी से भर देंगी।
 
रंगीन कांच के कंटेनर में आप टी लाइट्स रखकर उसे ड्रॉइंग या डाइनिंग रूम की सीलिंग से लटका सकते हैं ताकि किसी के इनसे टकराने का खतरा न रहे। ये लाइट्स आपके घर को बहुत बेहतरीन लुक देंगी।
 
अपने घर की सजावट को और खास बनाने के लिए आप कांच की बोतलों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कांच की बोतलों में लाइट भरकर आप इसे अपने हिसाब से घर में लटका सकते हैं।
 
मल्टीकलर की लाइटों को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। आप इनसे अपनी पूरी बालकनी सजा सकते हैं। इन लाइटों से आपके घर को एक क्लासिक लुक मिलेगा।
 
गोलाकार लाइट आजकल लोगों का ध्यान पूरी तरफ अपनी ओर खींच रही है। इसमें बेहद हल्की लाइट होती है और ये दिखने में बेहद स्टाइलिश लगती है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

अगला लेख