Daily Horoscope
✕

ममता पर 'हमले' का मामला गरमाया, भड़के TMC कार्यकर्ताओं ने ट्रेनें रोकीं

Updated: गुरुवार, 11 मार्च 2021 (14:14 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर बुधवार को नंदीग्राम में हुए कथित हमले के बाद तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता भड़क गए और उन्होंने गुरुवार को कई स्थानों पर ट्रेनें रोक दीं।
 
उल्लेखनीय है कि बुधवार को नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान ममता ने आरोप लगाया था कि उनके पैर को साजिश के तहत कुचला गया। ममता को पांव में चोट आई है। वे इस समय कोलकाता के अस्पताल में इलाज करा रही हैं। ममता ने बुधवार को सीने में दर्द की शिकायत भी की थी। 
 
ममता के चोटिल होने के बाद टीएमएस के नाराज कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए और उन्होंने ट्रेनें रोक दीं। जानकारी के मुताबिक टीएमसी समर्थक और कार्यकर्ताओं ने गुरुवार सुबह कदमबागची रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों को रोका। यह स्टेशन सियालदाह-हसनाबाद लाइन पर स्थित है। ममता को बाएं पैर के टखने में चोट आई है। इसके अलावा दाएं कंधे पर भी चोट के निशान हैं। 

Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

शिवा शर्मा हत्याकांड : मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन से दे रही थी चकमा

PM मोदी ने दिल्ली में किया रावण दहन, बोले– रामराज्य का मतलब शासन नहीं, सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण है...

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

उत्‍तराखंड के CM धामी ने दी दशहरे की शुभकामनाएं, देहरादून में धूमधाम से होगा रावण का दहन

अगला लेख