suvichar

घर पर मां, बहन हैं तो सोच लें... TMC उम्मीदवार कौशानी मुखर्जी का वीडियो वायरल, मचा बवाल

Updated: रविवार, 4 अप्रैल 2021 (08:15 IST)
कोलकाता। अदाकारा और कृष्णानगर से तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही कौशानी मुखर्जी शनिवार को विवादों में घिर गईं। उनका एक कथित वीडियो सामने आया जिसमें वह यह कहते हुए नजर आईं कि घर पर मां, बहन हैं तो वोट देने से पहले कृपया एक बार सोच लें।
 
कौशानी दो महीने पहले तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुई थीं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के आईटी सेल ने उनके बयान के सिर्फ एक हिस्से को सामने रखा और इसे अलग रंग दे दिया।
 
कौशानी ने एक बयान में कहा, ‘मैंने इस तथ्य को रेखांकित किया था कि बंगाल महिलाओं के लिए सुरक्षित स्थान है। यह राज्य भाजपा शासन वाले उत्तर प्रदेश की तरह नहीं है जहां हाथरस कांड हुआ। भाजपा के आईटी सेल ने ओछी राजनीति के लिए इस वीडियो को काट-छांट कर पेश किया।‘
 
कौशानी ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो पोस्ट कर इसे अपना मूल बयान बताया। इसमें वह अपने निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार करती हुई दिखीं और मतदाताओं से कह रही थीं कि आपके घर पर मां-बहन हैं, भाजपा को वोट करने से पहले दो बार सोच लीजिए।
 
वीडियो में कौशानी यह भी कहते हुए दिखीं कि दीदी के बंगाल में महिलाएं सुरक्षित हैं। अगर आप चाहते हैं कि भाजपा शासित उत्तर प्रदेश के हाथरस जैसी घटना बंगाल में नहीं हो तो भाजपा को वोट नहीं दें।
 
अदाकारा से भाजपा नेता बनीं रूपा भट्टाचार्य ने एक पोस्ट में कौशानी पर निशाना साधते हुए कहा कि आपके बयानों ने सबको शर्मसार कर दिया है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस की मंत्री शशि पांजा ने कहा कि कौशानी के बयान को वीडियो में काट-छांट कर पेश किया गया और पूरा बयान नहीं दिखाया गया। (भाषा)
 

Show comments

CJP ने संगठन में किए बड़े बदलाव, नए पदाधिकारियों का ऐलान, पार्टी ने बताया अब आगे का क्या है प्लान

Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 का नया अवतार लॉन्च, ₹92,990 से शुरू कीमत, मिलेंगे Ride Modes, TFT डिस्प्ले और Google Maps

पाकिस्तान को चीन और तुर्की के हथियारों की सप्लाई? 60 घंटे की रहस्यमयी 'सैन्य एयरलिफ्ट' से मची हलचल

बांके बिहारी मंदिर के चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- दान का हर पैसा दान पेटी या ऑनलाइन खाते में ही जमा हो

8.7 करोड़ युवा 'NEET' श्रेणी में दर्ज! जानिए क्यों 15 से 29 साल के युवाओं पर नीति आयोग ने जारी किया रेड अलर्ट

सभी देखें

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

नेपाल में बाढ़ का सैलाब, 5 जिलों में हाई अलर्ट, हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट और कई परियोजनाएं ध्वस्‍त, हाई-रिस्क एडवाइजरी जारी

न्यूयॉर्क से दिल्ली तक बवाल, RSS प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका दौरे पर गर्माई सियासत, 'इंडिया' गठबंधन में उभरे मतभेद

कर्नल सोफिया मामले में मंत्री विजय शाह के बचाव में क्यों सरकार?, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र

उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 17 अहम प्रस्तावों को मंजूरी, अग्निवीरों के लिए बनेगा रोजगार सेल

अगला लेख