suvichar
✕

देश कोरोना भट्टी में जल रहा है, मोदी बंगाल चुनाव प्रचार में व्यस्त : तिवारी

Updated: बुधवार, 14 अप्रैल 2021 (16:36 IST)
प्रयागराज। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने बुधवार को कहा कि देश कोरोना की भट्टी में सुलग रहा है लेकिन प्रधानमंत्री बंगाल में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। तिवारी बुधवार को अपने आवास पर कहा कि प्रधानमंत्री बंगाल चुनाव प्रचार में 'दीदी ओ दीदी' के गीत गा रहे हैं जबकि कोरोना संक्रमण अपने वीभत्स रूप में पूरे देश में बीमारी और मौत का तांडव कर रहा है।

ALSO READ: पश्चिम बंगाल में बीजेपी और हिन्दुत्व के उभार की कहानी

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या पिछले 24 घंटे में 1 लाख 85 हजार 248 पर पहुंच गई है तथा उत्तरप्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या पिछले 24 घंटे में 15 हजार से अधिक हो गई है। उन्होंने कहा है कि एक तरफ देश की जनता कोरोना संक्रमण से त्रस्त है और दूसरी तरफ यह कहावत चरितार्थ हो रही है कि 'जब रोम जल रहा था तो नीरो बांसुरी बजा रहा था' उसी तरह आज जब देश कोरोना के संक्रमण की भट्टी में जल रहा है तो मोदी चुनाव प्रचार में सिर्फ भाषण ही नहीं दे रहे है बल्कि कटाक्ष करते हुए हंसते हैं और अभिनय करके 'दीदी-ओ-दीदी' के गीत सुना रहे हैं।
 
शायद ही किसी ने कभी कल्पना की होगी कि एक दिन देश का ऐसा राजा (प्रधानमंत्री) होगा कि जब देश की जनता जीवन-मौत से जूझ रही है तब वह बेफिक्र होकर चुनाव प्रचार कर रहा होगा। (वार्ता)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

जीएसआरटीसी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, CM भूपेंद्र पटेल ने महंगाई भत्ते में किया 2% का इजाफा

भारत में विरोध प्रदर्शनों का इतिहास: भाषा आंदोलन से 'राम मंदिर, किसान और युवा प्रदर्शनों' तक, जानें कैसे बदला देश का सियासी नक्शा

Top News 16 October : दिल्ली में CJP का तिरंगा मार्च, धारा 163 लागू, चुनाव आयोग का 17 राज्यों के लिए बड़ा आदेश

LIVE: दिल्ली में आज CJP का तिरंगा मार्च, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

अगला लेख