Hanuman Chalisa
✕

अमित शाह का दावा, नंदीग्राम से चुनाव हार रही हैं ममता बनर्जी

Updated: शुक्रवार, 2 अप्रैल 2021 (14:35 IST)
सीतलकूची। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर शुक्रवार को जमकर निशाना साधा और आरोप लगाया कि राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार ‘तोलाबाजी’, ‘तानाशाही’ और ‘तुष्टिकरण’ के थ्री टी मॉडल पर चलती है।
 
शाह ने भरोसा जताया कि नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी परास्त होंगी। पूर्बी मेदिनीपुर जिले की इस सीट पर ममता का मुकाबला अपने पूर्व सहयोगी एवं भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी से है।
 
सीमा पार से होने वाली घुसपैठ को उत्तर बंगाल क्षेत्र के लिए सबसे बड़ी समस्या बताते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने वादा किया कि अगर राज्य में भाजपा सत्ता में आती है तो वह पड़ोसी बांग्लादेश से अवैध आव्रजन को पूरी तरह रोकेगी। 
शाह ने दावा किया कि उत्तर बंगाल क्षेत्र के साथ तृणमूल सरकार ने अन्याय किया है। उन्होंने यह भी वादा किया कि उत्तर बंगाल के विकास के लिए भाजपा हर साल 2,000 करोड़ रुपए खर्च करेगी और क्षेत्र में लोगों की चिकित्सीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एम्स की स्थापना करेगी।
 
भारत-बांग्लादेश सीमा के पास स्थित कूचबिहार जिले के सीतलकूची में चुनावी रैली में शाह ने कहा कि सीमा-पार से होने वाली घुसपैठ उत्तर बंगाल की सबसे बड़ी समस्या है। टीएमसी सरकार इसे कभी नहीं रोकेगी, केवल हम इसे रोक सकते हैं। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी राज्य की सरकार को थ्री टी - ‘तोलाबाजी’, ‘तानाशाही’ और ‘तुष्टिकरण’ के मॉडल पर चलाती हैं।
 
विशाल जनादेश के साथ राज्य में सत्ता में आने का भरोसा जताते हुए शाह ने कहा कि हम चुनाव के पहले दो चरणों (27 मार्च और एक अप्रैल को हुए चुनावों में) में जीत रहे हैं। ममता दीदी नंदीग्राम में हार रही हैं।
 
कूचबिहार जिले की सीटों पर चौथे चरण में 10 अप्रैल को मतदान होगा। राज्य में आठ चरणों में चुनाव संपन्न होंगे। 294 सदस्यीय विधानसभा की सभी सीटों के परिणाम दो मई को घोषित किए जाएंगे। (भाषा) 

Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

गुजरात में फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर बंपर भर्ती: जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

2 बच्चों के नियम पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल: क्या चुनाव लड़ने की शर्त अब हो गई है बेमानी?

विवेक रामास्वामी को हराकर एमी एक्टन ने जीता चुनाव, ओहायो में 20 साल बाद डेमोक्रेट्स की वापसी

LIVE: मिड टर्म इलेक्शन में ट्रंप को बड़ा झटका, अमेरिकी कांग्रेस में खत्म हुआ दबदबा

Weather Alert: कमजोर पड़ा चक्रवात 'मुरासु', इन राज्यों में झमाझम बारिश के आसार; जानिए अपने इलाके का हाल

अगला लेख