sundarkand

अमित शाह का दावा, पश्चिम बंगाल में पहले चरण की 30 में से 26 सीटें जीतेंगे

Updated: रविवार, 28 मार्च 2021 (15:04 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह में दावा किया कि भाजपा पश्चिम बंगाल में पहले चरण की 30 में से 26 सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि असम में भी पहले चरण की 47 में से 37 सीटों पर पार्टी का कब्जा होगा। 

ALSO READ: पश्चिम बंगाल चुनाव: भाजपा उम्मीदवार की धमकी, चुनाव नहीं लड़ने दिया तो आत्मदाह कर लूंगा
उन्होंने कहा कि बंगाल में प्रथम चरण में 26 सीटों से जो शुरुआत हुई है, हमारे लक्ष्य 200 पार को सिद्ध करने में हमें बड़ी सरलता रहेगी। भाजपा 200 से ज्यादा सीटों के साथ बंगाल में सरकार बनाएगी, इसका मुझे और सभी कार्यकर्ताओं को पूर्ण विश्वास है। 
 
शाह ने चुनाव आयोग को बधाई देते हुए कहा कि बंगाल में चुनाव आयोग को शांतिपूर्ण मतदान कराने में उन्हें सफलता मिली है। ये कई वर्षों के बाद हो रहा है कि बिना किसी की मृत्यु के, बम धमाकों के बिना, दोबारा मतदान कराए बिना, मतदान प्रक्रिया पूरी हुई है।
 
पूर्व भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बंगाल में जिस प्रकार का घोर निराशा और हताशा का माहौल था। 27 साल के कम्युनिस्ट शासन के बाद बंगाल के लोगों को आशा थी कि दीदी एक नई शुरुआत लेकर आएगी। मगर दल का चिन्ह और नाम बदल गया, लेकिन बंगाल वहीं का वहीं रहा बल्कि और गिरावट आई।
 
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में 84 प्रतिशत से ज्यादा मतदान और असम में 79 प्रतिशत से ज्यादा मतदान होना बताता है कि जनता में भारी उत्साह है।

Show comments

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

Nepal flash flood : नेपाल में तबाही, अपनों की तलाश के बीच सद्गुरु जग्गी वासुदेव की आंखों से छलके आंसू

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

अगला लेख