Daily Horoscope
✕

शाह ने राहुल को 'पर्यटक नेता' बताया, ममता पर मतुआ लोगों को नागरिकता न देने का लगाया आरोप

Updated: शुक्रवार, 16 अप्रैल 2021 (16:51 IST)
तेहट्टा (पश्चिम बंगाल)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर दलित मतुआ व नामशूद्र समुदाय के लोगों को नागरिकता देने से इंकार करने का आरोप लगाया, क्योंकि उनके वोटबैंक को यह पसंद नहीं आता।
 
कई सीटों पर विधानसभा चुनाव के नतीजों को प्रभावित करने की क्षमता रखने वाले इन दोनों समुदायों को साधने के प्रयास के तहत शाह ने कहा कि राज्य में अगर भाजपा सत्ता में आई तो इन दोनों समुदायों के कल्याण के लिए 100 करोड़ रुपए का एक कोष बनाया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का मजाक उड़ाते हुए उन्हें 'पर्यटक नेता' करार दिया।

ALSO READ: बंगाल की राजनीति: हिंसा और ममता बनर्जी का रवैया
 
उन्होंने नादिया जिले के तेहट्टा में एक चुनावी रैली के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह मतुआ और नामशूद्र परिवार यहां 50-70 सालों से रह रहे हैं, 3 पीढ़ियों से। लेकिन दीदी कहती हैं कि उन्हें नागरिकता नहीं मिलेगी, क्यों? क्योंकि उनके वोट बैंक को यह पसंद नहीं आएगा। राज्य में बुधवार को पहली दो चुनावी रैलियों को संबोधित करने वाले राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए शाह ने उन्हें 'पर्यटक नेता' बताया। कांग्रेस यहां वाम दलों के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है जबकि केरल में उनकी पार्टी वाम दलों के खिलाफ चुनाव लड़ रही है।

ALSO READ: पश्चिम बंगाल चुनाव पर कोरोना का साया, शमशेरगंज में कांग्रेस उम्मीदवार का कोरोना से निधन
 
शाह ने कहा कि लगभग पूरा चुनाव खत्म होने के बाद बंगाल में एक 'पर्यटक नेता' आए हैं और हमारे डीएनए पर सवाल उठा रहे हैं। भाजपा का डीएनए विकास, राष्ट्रवाद और आत्मनिर्भर भारत है। तृणमूल कांग्रेस में वंशवाद की राजनीति पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि भाजपा बंगाल में किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लागू करना चाहती है कि दीदी सिर्फ भाइपो (भतीजा) सम्मान निधि चाहती हैं।

ALSO READ: पश्चिम बंगाल BJP के अध्यक्ष दिलीप घोष के चुनाव प्रचार करने पर EC ने लगाया बैन
 
भाजपा नेता बनर्जी के भतीजे और डायमंड हार्बर लोकसभा सीट से सांसद अभिषेक बनर्जी पर सरकारी तंत्र पर अनावश्यक प्रभाव डालने और वसूली सिंडीकेट चलाने को लेकर आरोप लगाते रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने कहा कि दो मई (मतगणना का दिन) को जनादेश आने के बाद, कट मनी लेने के लिए कोई नहीं बचेगा और सिंडिकेट की सरकार यहां नहीं रहेगी, भाइपो के लिए काम करने वाली सरकार चली जाएगी।
 
शाह ने टीएमसी सरकार पर घुसपैठियों को रोकने में नाकाम रहने का आरोप लगाया जिन्होंने युवाओं की नौकरी और गरीबों के खाने पर कब्जा कर लिया। उन्होंने कहा कि अवैध आव्रजकों को छोड़िए, सीमा पार से एक परिंदे को भी बंगाल की सीमा में प्रवेश की इजाजत नहीं होगी। न तो टीएमसी, न वामदल और न ही कांग्रेस, सिर्फ भाजपा घुसपैठ रोक सकती है। उन्होंने दावा किया कि बांग्लादेश की सीमा से लगने वाले नादिया जिले की जनसांख्यिकी घुसपैठ के कारण बदल गई है। (भाषा)

Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

छात्रों ने सराहा सरकार का प्रयास, CM योगी के पहुंचते ही भारत माता के जयकारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

UP में दुग्ध कारोबार में महिलाओं की धाक : 76 हजार से अधिक लखपति दीदी, रोज 13 लाख लीटर संग्रह

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

UP में डिजिटल सशक्तीकरण से बदल रही युवाओं की तकदीर, 3 करोड़ लोगों तक पहुंचा योजना का प्रभाव

अगला लेख