ganesh chaturthi

Bengal Assembly Election 2021: बंगाल में 5वें चरण का मतदान आरंभ, 342 उम्मीदवारों का भाग्य होगा पेटी में बंद

Updated: शनिवार, 17 अप्रैल 2021 (09:32 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के 5वें चरण के तहत 45 सीटों पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार सुबह 7 बजे मतदान आरंभ हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मतदान केंद्रों पर सुबह लंबी कतारें देखी गईं और इस दौरान कोविड-19 से बचाव संबंधी उपायों का पालन करते हुए मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं।

ALSO READ: बंगाल की राजनीति: हिंसा और ममता बनर्जी का रवैया
 
इस चरण में मतदान के योग्य करीब 1 करोड़ मतदाता 342 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। चौथे चरण के चुनाव में हुई हिंसा को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने इस बार सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पिछले चरण में मतदान के दौरान कूचबिहार जिले में हुई हिंसा में 5 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें 4 लोगों की मौत केंद्रीय बलों की गोलीबारी में हुई थी। एक अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए केंद्रीय बलों की कम से कम 853 कंपनियां तैनात की हैं। मतदान शाम 6.30 बजे तक चलेगा। (भाषा)

Show comments

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

AI पर काजोल का बड़ा बयान, बोलीं- मशीन इंसानी क्रिएटिविटी और जज्बातों की जगह नहीं ले सकती

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

Share Market Review : इन फैक्टर्स ने निवेशकों को किया निराश, जानिए अगले हफ्ते कैसा रहेगा बाजार

सभी देखें

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

अगले 6 महीने में 1 लाख से अधिक युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी', CM योगी का बड़ा ऐलान

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

गुना में रोड नहीं, तो वोट नहीं कहने पर भड़के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले निवेदन करो, यह भाषा मंजूर नहीं

अगला लेख