Hanuman Chalisa

84 की उम्र में भी नहीं चूकता इस शार्प शूटर का निशाना, जानिए कौन हैं ये ‘शूटर दादी’

Updated: शनिवार, 28 जुलाई 2018 (15:31 IST)
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बागपत जिले के जोहरी गांव में रहने वाली 84 साल की चंद्रो तोमर लोगों के लिए मिसाल हैं। यह कहानी है उत्तर प्रदेश के बागपत की एक दादी की। 84 साल की चंद्रो तोमर शूटर दादी, रिवाल्वर दादी के नाम से मशहूर हैं। बता दें कि शूटिंग में इनके नाम 25 से अधिक राष्ट्रीय चैंपियनशिप खिताब दर्ज हैं।  
दादी चंद्रो का कहना है कि उन्हें बचपन से ही निशाना लगाने का शौक था, लेकिन जीवन की इस भागदौड़ और परिवार की जिम्मेदारियों के चलते उनका यह शौक पीछे छूट गया। उन्हें मौका 65 वर्ष की उम्र में तब मिला जब वे अपनी पोती को लेकर भारतीय निशानेबाज डॉक्टर राजपाल सिंह की शूटिंग रेंज पर गईं। वहां बच्चों को निशाना लगाते देख उन्होंने भी बंदूक उठा ली और फिर एक सटीक निशाना लगा दिया।  
 
वे उम्र के आखिरी पड़ाव पर हैं, फिर भी उनका हौसला एकदम जवान है। अपने गांव की बेटियों के लिए उन्होंने गांव को ही शूटिंग हब बना दिया है। आपको बता दें कि दादी ने देश ही नहीं, विदेशों में भी शूटिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है। आजकल वे अपनी यह कला नौजवान लड़कियों और महिलाओं को सिखा रही हैं।

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

कैलाश विजयवर्गीय के NEET छात्रों को कीड़ा बताने वाले बयान पर विधानसभा में जमकर हंगामा, रात 11 बजे तक दिया धरना, भुट्टा पार्टी के अरमानों पर फिरा पानी

PM आवास पर कांग्रेस का धरना, हाईवोल्टेज हंगामा, राहुल, प्रियंका और अखिलेश समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से छूटे

PM आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद एक्शन, प्रियंका भी हिरासत में, सोनिया गांधी थाने पहुंचीं

CJP Protest : दिल्ली में झड़प के बीच गुरुद्वारा बंगला साहिब बना सहारा, घायल प्रदर्शनकारियों और राहगीरों को मिली मदद

नए भारत के ‘नए यूपी’ में नहीं होगा किसी विदेशी आक्रांता का स्मारक व मेला : CM योगी

अगला लेख