biodatamaker
✕

Fact Check: 21 सितंबर से चरणबद्ध तरीके से खोले जाएंगे स्कूल? जानिए सच

Updated: मंगलवार, 8 सितम्बर 2020 (12:43 IST)
कोरोना से थमा देश अब अनलॉक हो रहा है। समय के साथ धीरे-धीरे सब कुछ खुलता जा रहा है। इस बीच, स्कूल-कॉलेज खोले जाने की चर्चा भी तेज हो गई है। वहीं, सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शिक्षा मंत्री के हवाले से दावा किया गया है कि 21 सितंबर से देश में चरणबद्ध तरीके से स्कूल खोले जाएंगे।

क्या है वायरल मैसेज में-

मैसेज में लिखा है- ‘ब्रेकिंग न्यूज शिक्षा विभाग। शिक्षा मंत्री का बयान- 21 सितंबर से 9वीं से लेकर 12वीं तक बच्चों के लिए खोल दिए जाएंगे स्कूल। 15 दिन के बाद 6th से लेकर आठवीं तक खोल दिए जाएंगे स्कूल। उसके बाद 15 दिन बाद पहली से लेकर पांचवी तक के स्कूल खुले जाए।’

क्या है सच-

भारत सरकार की प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो ने वायरल मैसेज का खंडन किया है। पीआईबी फैक्ट चेक के ट्विटर हैंडल से लिखा है कि शिक्षा मंत्री ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। अनलॉक-4 गाइडलाइन्स मुताबिक, 9वीं-12वीं कक्षा के छात्र शिक्षकों से परामर्श के लिए स्कूल जा सकते हैं।

वेबदुनिया ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल मैसेज भ्रामक है। दरअसल, 21 सितंबर से कुछ शर्तों के साथ 9वीं-12वीं के स्टूडेंट्स को टीचर का गाइडेंस लेने के लिए स्कूल जाने की अनुमति मिली है।


Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख