Daily Horoscope
✕

क्या 30 सितंबर से पहले वोटर आईडी को आधार से लिंक नहीं करवाया तो वोट नहीं दे पाएंगे...

Updated: शुक्रवार, 27 सितम्बर 2019 (15:31 IST)
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है कि 30 सितंबर से पहले वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक करवा लें, नहीं तो आप वोट नहीं दे पाएंगे। ये पोस्ट फेसबुक पर काफी शेयर किया जा रहा है।
 
क्या है वायरल पोस्ट में?
 
कई फेसबुक यूजर्स लिख रहे हैं-
 
‘आप सभी को सूचित किया जाता है कि अपने वोटर ईडी कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करा लें ।
अगर आपका आधार कार्ड वोटर ईडी से लिंक नही हुआ तो आपको वोट डालने से वंचित कर दिया जाएगा *(आपको वोट नही डालने दिया जाएगा)*
आधार को वोटर आई डी से लिंक कराने की अंतिम तारीख *30-09-2019*
आप सभी अपने BLO से संपर्क कर अपने व अपने परिवार के आधार कार्ड की फोटोकॉपी BLO को उपलब्ध करवा दे।और अपना आधार कार्ड वोटर कार्ड से लिंक करवाना सुनिश्चित कर ले।।
आपका वोट आपका अधिकार’

क्या है सच?
 
हमने सबसे पहले चुनाव आयोग की वेबसाइट चेक की, लेकिन हमें वहां वायरल पोस्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन नहीं मिला।
 
फिर हमने इंटरनेट पर सर्च किया, तो भी हमें वायरल पोस्ट से संबंधित कोई खबर नहीं मिली। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स मिलीं, जिसके मुताबिक पिछले महीने चुनाव आयोग ने वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक करने की मांग करते हुए कानून मंत्रालय को खत लिखा है। आयोग ने खत में कहा कि उन्हें ये अधिकार दिया जाए कि वो वोटर आईडी कार्ड के साथ आधार लिंक कर सके, जिससे बोगस वोटर कार्ड पर रोक लगेगी।
 
जुलाई में दिल्ली हाईकोर्ट ने आधार से वोटर आईडी को लिंक करने की मांग वाली एक याचिका पर फैसला देते हुए चुनाव आयोग से इस संबंध में दिशा-निर्देश तय करने को कहा था।
 
आपक बता दें कि इस मामले में चुनाव आयोग पहले भी सरकार से आग्रह कर चुका है, लेकिन तब आधार मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित होने की वजह से सरकार इसे टालती रही।
 
वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक करवाने का वायरल दावा फेक है। हालांकि, चुनाव आयोग ने वोटर आईडी को आधार से लिंक करने के लिए कानून मंत्रालय को खत जरूर लिखा है। लेकिन, अभी चुनाव आयोग ने ऐसी कोई भी गाइडलाइन जारी नहीं की है।

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी होंगे आसान

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत

बिरसा मुंडा जयंती पर MP को बड़ी सौगात देंगे CM मोहन यादव, 1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का करेंगे लोकार्पण

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

अगला लेख