dharma sangrah

Fact Check: कपूर-अजवायन की पोटली सूंघने से ऑक्सीजन लेवल बढ़ सकता है? जानिए पूरा सच

Updated: गुरुवार, 8 अप्रैल 2021 (20:42 IST)
- सुरभि भटेवारा
भारत में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप अपने चरम स्तर पर पहुंच गया है। एक बार फिर पिछले साल की स्थिति उत्पन्न हो रही है। लेकिन इस महामारी का भय और कई तरह की अफवाह फैलाने में सोशल मीडिया की भी कहीं न कहीं बड़ी भूमिका है। जी हां, व्हाट्सएप पर एक मैसेज धड़ल्ले से वायरल हो रहा है जिसमें बताया गया है कि कैसे घरेलू उपाय से ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाया जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि कपूर और अजवायन की पोटली को सूंघने से ऑक्सीजन का स्तर बढ़ जाता है। लेकिन इस दावे में कितनी सच्चाई है? इससे पहले आपको बता देते हैं कि क्या मैसेज वायरल हो रहा है।

गुजरात के संजीवनी हेल्थकेयर के डॉ. प्रयागराज डाभी के नाम से वायरल मैसेज में लिखा गया है, “आज मैं आपके साथ साझा करना चाहूंगा कि जैन समुदाय के नेता प्रमोदभाई मलकान के साथ क्या हुआ था। उनके बेटे को कोरोना़ पॉजिटिव था। ऑक्सीजन का स्तर (लेवल) 80-85 हो गया था। चिकित्सकीय सलाह के अनुसार अस्पताल में भर्ती करना जरुरी था। लेकिन घरेलू उपाय के जानकार प्रमोदभाई ने कपूर का एक क्यूब और एक चम्मच अजवायन को रूमाल में बांधकर 10 से 12 बार लंबी गहरी  सुंघवाने की कोशिश करवाई।

हर दो घंटे इसे शुरू करने से 24 घंटे के भीतर, ऑक्सीजन का स्तर 98-99 तक चला गया और हॉस्पिटल जाने की झंझट से बच गए। उनके एक दोस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्होंने यह प्रयोग उस पर भी किया जिसका अच्छा परिणाम मिला और उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई। यह जानकारी समाज के लिये बनाई गई है ताकि यह दूसरों के लिए उपयोगी हो।”

क्या है सच-
वेबदुनिया ने डॉ. प्रयागराज डाभी से सीधे बातचीत की तो उन्होंने बताया कि वायरल मैसेज गलत है। डॉ. डाभी ने कहा कि उनका नाम खराब करने के लिए यह मैसेज किसी और के द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने एक मैसेज शेयर करते हुए वायरल हो रहे मैसेज पर स्पष्टीकरण भी दिया है।

जनहित के लिए डॉ. प्रयागराज डाभी द्वारा उनके नाम व नम्बर के साथ घूम रहे फर्जी मैसेज पर संदेश

नमस्कार, मैं डॉ. प्रयागराज डाभी, संजीवनी हेल्थकेयर, भावनगर, गुजरात से हूं। पिछले कई दिनों से कुछ लोग जो, हमसे जलने वाले व दुश्मनावट रखने वाले व आयुर्वेद को बदनाम करने के लिए व हमें कानूनन फंसाने के लिए हमारा नाम व नम्बर डालकर कोरोना को ठीक करने वाले व ऑक्सीजन बढ़ाने वाले फर्जी मैसेज हमारे नाम से लिखकर खूब वायरल कर रहे हैं और भोली जनता इस षडयंत्र को ना समझकर दूसरों से शेयर कर रही है तो हमारा आपसे अनुरोध है ऐसा मैसेज हमारे द्वारा नहीं लिखा जाता है और ना ही फैलाया जाता है। अगर आप इसको फोलो व शेयर करते हैं तो इसके जिम्मेदार आप खुद होंगे।”

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख