ramcharitmanas
✕

ये हैं असल जिंदगी के ‘सिंघम’, जलता सिलेंडर ले जाकर नदी में फेंका..

Published: शुक्रवार, 14 सितम्बर 2018 (13:18 IST)
आपकी नजर में पुलिस की छवि कैसी है.. हमेशा वारदात होने के बाद मौके पर पहुंचने वाली.. भ्रष्ट.. रौब झाड़ने वाली.. बिना बात परेशान करने वाली.. तो आज हम लेकर आए हैं खबर एक बहादुर पुलिसवाले की, जिसने फर्ज निभाने के‍ लिए अपनी जान तक की परवाह नहीं की! जी हां, यूपी पुलिस का यह बहादुर सिपाही प्रेमचंद अपनी जान जोखिम में डालकर जलते हुए गैस सिलेंडर को घसीटकर ले गया और सिलेंडर को नदी में फेंक दिया, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला..

यह घटना है झांसी की। वहां के मऊरानीपुर क्षेत्र के छिवयांत मोहल्ले में राजू दुबे परिवार सहित रहते हैं। घर में चाय बनाते वक्त गैसे सिलेंडर में आग लग गई। गैस सिलेंडर में आग लगी देखकर परिवारवाले घबरा गए और चिल्लाने लगे। फिर कुछ लोगों ने इसकी खबर थाने तक पहुंचाई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल प्रेमचंद्र अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।

कोतवाल प्रेमचंद्र ने पहले कम्बल को गीला कर सिलेंडर पर डाला, लेकिन जब आग नहीं बुझी तो उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर रस्सी से सिलेंडर को बांधा और खुद घसीटते हुए उसे गांव के बाहर नदी किनारे ले गए और सिलेंडर को नदी में फेंक दिया। इस तरह असल जिंदगी के ‘सिंघम’ ने अपनी सूझ-बूझ और बहादुरी से कई लोगों की जान बचाई।

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

अगला लेख