ramcharitmanas

यूपी पुलिस के कोतवाल के कंधे पर बैठकर जुएं बीनने लगा बंदर...VIDEO वायरल

Updated: बुधवार, 9 अक्टूबर 2019 (16:55 IST)
आपने अक्सर बंदरों को एक-दूसरे के सिर से जुएं निकालते देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी बंदर को किसी इनसान के सिर से जुएं निकालते देखा है.. सिर्फ इस खयाल से अगर आप घबरा गए हैं, तो आप उस कोतवाल का सोचिए, जिसके कंधे पर बैठकर एक बंदर ने उसके सिर से जुएं निकालने लगा। जी हां, सोशल मीडिया पर इनका वीडिया काफी वायरल हो रहा है।

यह घटना है उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के सदर कोतवाली थाने की। दरअसल, थानाध्यक्ष श्रीकांत द्विवेदी अपनी मेज पर बैठकर कुछ जरूरी काम निपटा रहे थे कि तभी एक बंदर अचानक से उनके कंधे पर आकर बैठ गया। फिर वह उनके सिर में जुएं ढूंढने लगा। कोतवाल भी बिना किसी हिचकिचाहट के अपना काम करते रहे। यूं तो पहले कोतवाल शांत रहते हैं फिर कहते नजर आ रहे हैं कि चलो-चलो उतरो, उतरो, हमको जाना है अभी, उतरो भइया!

इस वीडियो को उत्तर प्रदेश पुलिस के एडिश्नल एसपी राहुल श्रीवास्तव ने ट्विटर पर शेयर किया है।

राहुल श्रीवास्तव ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “पीलीभीत के इन इंस्पेक्टर साहब का अनुभव ये बताता है कि यदि आप काम करने में व्यवधान नहीं चाहते हैं तो रीठा, शिकाकाई या अच्छा शैम्पू इस्तेमाल करें”।

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख