ramcharitmanas

क्या लॉकडाउन के चलते वाकई एक साथ खिले कई ब्रह्म कमल... जानिए सच...

Updated: गुरुवार, 30 अप्रैल 2020 (12:32 IST)
कोरोना पर रोकथाम के लिए लागू लॉडाउन के कारण सड़कों पर वाहनों का आवागमन थमने से प्रदूषण का स्तर काफी कम हो गया है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया। दावा है कि लॉकडाउन में प्रदूषण इतना कम हो गया है कि सदियों बाद ब्रह्म कमल खिल उठे हैं।

क्या है वायरल-

वीडियो शेयर करते हुए यूजर्स लिख रहे हैं- ‘यह अनहोनी घटना सदियों बाद हुई है। कभी न दिखाई देनेवाला देव पुष्प ब्रह्म कमल जिसके दर्शन मात्र से पुण्य की प्राप्ति होती है, लॉकडाऊन में वहीं ब्रह्म कमल प्रदुषण कम होने के चलते प्रकृति के करवट लेते ही देवभूमि उत्तराखंड की वादियों में लाखों की संख्या में खिला है।’

क्या है सच-

कुछ कीवर्ड्स की मदद से सर्च करने पर हमें यूट्यूब पर एक वीडियो मिला जो हू-ब-हू वायरल वीडियो जैसा था, लेकिन यह वीडियो दिसंबर 2017 को अपलोड किया गया था।
 
बता दें, हिमालयीन राज्यों में मानसून के दौरान यह ब्रह्म कमल खिलता है। माना जाता है कि ब्रह्म कमल के पौधे में एक साल में केवल एक बार ही फूल आता है जो कि सिर्फ रात्रि में ही खिलता है। पौराणिक मान्यता अनुसार पांडव पत्नी द्रौपदी ने भीम से इस कमल को लाने के लिए कहा था। कहते हैं कि माता पार्वती के कहने पर ब्रह्माजी ने इस कमल का निर्माण किया था। पुराणों अनुसार भगवान विष्णु की नाभि से कमल की उत्पत्ति हुई थी और कमल से ही ब्रह्मा की उत्पत्ति का वर्णन मिलता है।

वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि वायरल वीडियो पुराना है और इसका लॉकडाउन से कोई संबंध नहीं है।



Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख